CG Chawal Ghotala Case: EOW ऑफिस पहुंचे कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, तीन साल से चल रहे थे फरार, इस बड़े मामले में है आरोपी

CG Chawal Ghotala Case: चावल घोटाला मामले में समन मिलने के बाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW कार्यालय पहुंचे।

CG Chawal Ghotala Case: EOW ऑफिस पहुंचे कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, तीन साल से चल रहे थे फरार, इस बड़े मामले में है आरोपी

CG Chawal Ghotala Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 8, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: July 8, 2026 5:15 pm IST

CG Chawal Ghotala Case:  रायपुर: बहुचर्चित चावल घोटाला मामले में समन मिलने के बाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सोमवार को रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कार्यालय पहुंचे। यह जानकारी बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैजल रिजवी के हवाले से सामने आई है।

बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल को चावल घोटाले की जांच के सिलसिले में EOW ने समन जारी किया था, जिसके बाद वे पूछताछ के लिए कार्यालय पहुंचे।

गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह पिछले करीब ढाई साल से फरार चल रहे थे। अब EOW उनसे मामले में पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.