Deepak Baij in Khamhardih Police Station : ‘FIR नहीं तो धरना खत्म नहीं!’ 5 घंटे से थाने में दीपक बैज समेत डटे कई कांग्रेसी! पुलिस के सामने रखी बड़ी शर्त

रायपुर के खम्हारडीह थाने में PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का धरना लगातार जारी है। कांग्रेस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग पर अड़ी है। दीपक बैज ने साफ कहा है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।

Deepak Baij in Khamhardih Police Station : ‘FIR नहीं तो धरना खत्म नहीं!’ 5 घंटे से थाने में दीपक बैज समेत डटे कई कांग्रेसी! पुलिस के सामने रखी बड़ी शर्त

Deepak Baij in Khamhardih Police Station

Modified Date: July 23, 2026 / 11:16 pm IST
Published Date: July 23, 2026 10:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खम्हारडीह थाने में पिछले 5 घंटे से कांग्रेस का धरना जारी है।
  • कांग्रेस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों पर FIR दर्ज करने की मांग कर रही है।
  • PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि FIR दर्ज होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रायपुर : रायपुर के राजीव भवन घेराव मामले को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। Deepak Baij in Khamhardih Police Station कांग्रेसियों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राजधानी के खम्हरडीह थाने का घेराव किया और थाने के अंदर ही पिछले 5 घंटे प्रदर्शन जारी है।

धरने  में मौजूद सभी बीजेपी मंत्रियों के खिलाफ FIR की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शाम लगभग 6 बजे खम्हरडीह थाने पहुंचे दीपक बैज ने साय सरकार, भाजपा और पुलिस प्रशासन पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का सीधा आरोप लगाया। कांग्रेस की मुख्य मांग है कि राजीव भवन घेराव में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित धरने में मौजूद सभी मंत्रियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।

कई वरिष्ठ नेता थाने के अंदर कर रहे नरजेबाज़ी

बैज ने कहा कि जिन मंत्रियों की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था संभालने की थी, वे खुद उपद्रव करने पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं को बैरिकेड तोड़ने के लिए उकसा रहे थे। पिछले 5 घंटे से लगातार जारी इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, एस. संपत कुमार, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, मलकीयत सिंह गेंदू और पूर्व विधायक अनीता शर्मा सहित विकास उपाध्याय और कई वरिष्ठ नेता थाने के अंदर बैठकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.