#DhanwantariAward2023 : श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल को मिला Ibc 24 का धनवंतरी सम्मान, हड्डी से संबंधित रोगों के इलाज के लिए पूरे प्रदेश में है प्रसिद्ध…
Dhanwantari Award 2023 : श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल को मिला Ibc 24 का धनवंतरी सम्मान, हड्डी से संबंधित रोगों के इलाज के लिए पूरे प्रदेश में है प्रसिद्ध...
#DhanwantariAward2023 रायपुर। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल आईबीसी24 अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट सेवा करने वाले अस्पतालों और चिकित्सकों को धनवंतरी सम्मान दे रहा है । धनवंतरी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार 30 जून 2023 को शाम 4 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हुए और उन्होने अपने हाथों से अवॉर्ड प्रदान किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईबीसी24 न्यूज चैनल पर किया जा रहा है।
श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल को मिला Ibc 24 का धनवंतरी सम्मान
#DhanwantariAward2023 श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल को Ibc 24 का धनवंतरी सम्मान प्राप्त हुआ। श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल चिकित्सा जगत में आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल का हमेशा से ही एक ही लक्ष्य रहा है कि यहां के मरीज को इलाज के लिए किसी मेट्रो शहर जाने की जरूरत ना पड़े। NABH से मान्यता प्राप्त मेडिशाईन 37 इंश्योरेंस और TPA कंपनियों से संबंधता प्राप्त है। स्किल्ड मेडिकल स्टाफ, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं। यहां हर वो फैसलिटी उपलब्ध है जो एक मॉडर्न हॉस्पिटल की पहचान होती है। हड्डी से संबंधित रोगों के इलाज में श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल का कोई तोड़ नहीं।
यह भी पढ़े : UCC से हिंदुओं के अधिकारों पर भी पड़ेगा असर, घट जाएंगे ये अधिकार, कश्मीर से कन्याकुमारी होगा प्रभावित
कंप्यूटर नेवीगेशन मशीन से ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और ब्रेन स्पाइन सर्जरी की शुरूआत छत्तीसगढ़ में श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल ने ही की थी। हृदय रोगियों के बेहतर इलाज के साथ-साथ यहां हायपरबेटिक ऑक्सीजन थैरेपी भी होती है। चिकित्सीय सुविधाओं के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन के लिए श्री मेडिशाइन हॉस्पिलट को IBC 24 धनवंतरी सम्मान नवाजने पर गर्व महसूस कह रहा है।

Facebook


