Jashpur BRC Suspended: शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ तीन अफसरों पर गिरी गाज, जानें किस मामले में कलेक्टर ने लिया एक्शन

Jashpur BRC Suspended: शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ तीन अफसरों पर गिरी गाज, जानें किस मामले में कलेक्टर ने लिया एक्शन

Jashpur BRC Suspended: शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ तीन अफसरों पर गिरी गाज, जानें किस मामले में कलेक्टर ने लिया एक्शन

Jashpur BRC Suspended: शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ तीन अफसरों पर गिरी गाज, जानें किस मामले में कलेक्टर ने लिया एक्शन /image: IBC24 file

Modified Date: September 10, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: September 10, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • 3 शिक्षा अफसरों पर बड़ी कार्रवाई
  • BEO-ABEO ऑफिस अटैच
  • BRC निलंबित, मचा हड़कंप

जशपुर। Jashpur BRC Suspended Today: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड में शिक्षा विभाग (Jashpur Education Department Action) के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षकों की शिकायतों के आधार पर जिला कलेक्टर रोहित व्यास (Rohit Vyas) ने बीईओ और एबीईओ को ऑफिस अटैच कर दिया है, जबकि बीआरसी को निलंबित कर दिया गया है। तीनों अधिकारियों पर कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगे थे। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित (BEO ABEO Action)

Jashpur BRC Suspended Today मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड शिक्षा विभाग का है, जहां शिक्षकों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। फरसाबहार में पदस्थ बीईओ (Farasbahar BEO) दुर्गेश देवांगन को जिला पंचायत कार्यालय और एबीईओ (ABEO) रविंद्र साय पैंकरा को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं, बीआरसी देवेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव भेजा गया है।

पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप

Jashpur Education Department Action बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ शिक्षकों की ओर से कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद शिक्षा विभाग में यह कार्रवाई की गई। फरसाबहार विकासखंड शिक्षा विभाग के एक ही कार्यालय से जुड़े तीन अधिकारियों पर हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.