Balod Eklavya School Student Suicide: एकलव्य विद्यालय में मचा हड़कंप, इस हाल में मिला 10वीं के छात्र की लाश, छात्रों ने देखा तो उड़ गए होश

Balod Eklavya School Student Suicide: एकलव्य विद्यालय में मचा हड़कंप, इस हाल में मिला 10वीं के छात्र की लाश, छात्रों ने देखा तो उड़ गए होश

Balod Eklavya School Student Suicide: एकलव्य विद्यालय में मचा हड़कंप, इस हाल में मिला 10वीं के छात्र की लाश, छात्रों ने देखा तो उड़ गए होश

Balod Eklavya School Student Suicide: एकलव्य विद्यालय में मचा हड़कंप, इस हाल में मिला 10वीं के छात्र की लाश, छात्रों ने देखा तो उड़ गए होश /image: IBC24 file

Modified Date: September 10, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: September 10, 2026 12:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एकलव्य विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत
  • कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
  • पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बालोदBalod Eklavya School Student Suicide: जिला स्थित डौंडी नगर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (Chhattisgarh Eklavya School) में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अध्ययनरत कक्षा 10वीं के एक छात्र का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह दैनिक क्रिया के लिए गए अन्य बच्चे जब वापस लौटे तब देखा कि बालक अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मृतक छात्र विनय कुमार ग्राम रीवागहन का निवासी है।

पीटी में शामिल होने नहीं गया छात्र

Balod Eklavya School Student Suicide बताया गया कि इस एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 420 छात्र अध्ययनरत है और मृतक छात्र के कमरे में कुल 6 बच्चे रहते थे। सुबह विनय कुमार पीटी में शामिल होने नहीं गया था। इसके बाद जब पीटी से बाकी बच्चे वापस आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। छात्र को कमरे में फंदे पर लटका देख विद्यालय में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Balod Student Death पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल मौत की परिस्थितियों की सही जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पीएम रिपोर्ट और मृतक छात्र के करीबियों से पूछताछ बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

 

विकास पाटले, नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.