छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की पोलिंग, अकेले रायपुर ग्रामीण में 21 ईवीएम खराब, कवर्धा, जांजगीर-चांपा, खरसिया से भी खराबी की शिकायतें

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की पोलिंग, अकेले रायपुर ग्रामीण में 21 ईवीएम खराब, कवर्धा, जांजगीर-चांपा, खरसिया से भी खराबी की शिकायतें

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की पोलिंग, अकेले रायपुर ग्रामीण में 21 ईवीएम खराब, कवर्धा, जांजगीर-चांपा, खरसिया से भी खराबी की शिकायतें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 20, 2018 5:48 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए वोटिंग का दौर चल रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों में लंबी लंबी कतारें लगी है। कई जगहों पर पोलिंग अपने निर्धारित समय आठ बजे से कुछ देरी से शुरू हुई। कई जगहों पर ईवीएम मशीनें काम नहीं करने और खराबी की शिकायत मिली है। बताया जा रहा है कि रायपुर दक्षिण, ग्रामीण और उत्तर सहित जांजगीर चांपा, कवर्धा जैसे इलाकों में मशीन खराबी की शिकायत मिली है। बताया जा रहा है कि अकेले रायपुर ग्रामीण में 21 से ज्यादा केद्रों में मशीने खराब होने के जानकारी मिली है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/5y0pB6UluHc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा। रायपुर दक्षिण के दो बूथ 126 और 129 में ईवीएम खराब होने से मतदान रुका। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ सुब्रत साहू ने अपने परिवार के साथ रायपुर में वोट डाला। कलेक्टर पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए ओपी चौधरी ने खरसिया विधानसभा सीट से मतदान किया। रायगढ़ सीट पर राजीव नगर में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की शिकायत।

दूसरे चरण की 72 सीटों में से 46 सामान्य के लिए, जबकि 9 एससी और 17 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसका फायदा बसपा और जोगी कांग्रेस को मिल सकता है। बसपा का दूसरे चरण की 20 से ज्यादा सीटों पर 2 फीसदी से लेकर 33 फीसदी तक जनाधार है। इनमें से 11 सीटें बिलासपुर संभाग की हैं। बिलासपुर संभाग में बसपा के प्रभाव वाली सीटों में चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, तखतपुर, जांजगीर, सारंगढ़, अकलतरा, सक्ती, बेलतरा, मस्तूरी और मुंगेली शामिल हैं। इसके अलावा इस संभाग में जनता कांग्रेस के प्रभाव वाली सीटों में मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी और अकलतरा शामिल हैं।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.