CG Job Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार अवसर, यहां सैकड़ों पर पर होने वाली भर्ती, हर महीने मिलेगा इतना तनख्वाह
छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार अवसर, यहां सैकड़ों पर पर होने वाली भर्ती, CG Job Latest News: Employment Fair in Janjgir Champa
रायपुर: CG Job Latest News: अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
CG Job Latest News: रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि., गुरुग्राम, चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि., रायगढ़ तथा एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस, जशपुर भाग लेंगी। मेले में कुल 820 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि. द्वारा मीटर इंस्टॉलेशन के 200 पद एवं पिकर एवं पैकर के 500 पद, चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि. द्वारा फील्ड ऑफिसर के 20 पद तथा एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। मीटर इंस्टॉलेशन पद के लिए 10वीं, 12वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है तथा चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस
- एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी
- जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती
- नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया
- प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस

Facebook


