CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह
CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह
CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह /image: AI Generated
- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में जंगली मशरूम (खुखड़ी/फुटू) खाने के बाद 2 बच्चों समेत 7 लोग बीमार पड़ गए
- सभी को उल्टी, घबराहट और अन्य लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है
- स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बिना पहचान वाले जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है
बलरामपुर। CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश का मौसम आते ही जंगलों में निकलने वाली खुखड़ी यानी जंगली मशरूम लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां शंकरगढ़ में जंगली फुटू खाने से दो मासूम बच्चों समेत सात लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बिना पहचान वाले जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है।
CG Wild Mushroom Poisoning मिली जानकारी के मुताबिक। मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के जगीमा पटना गांव का है, जहां परिवार के लोगों ने जंगल से लाकर खुखड़ी फुटू की सब्जी बनाई थी। भोजन करने के कुछ देर बाद दो बच्चों समेत सात लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, घबराहट और अन्य लक्षण दिखाई देने पर परिजन तत्काल शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh: रथयात्रा से पहले छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहकों पर हुई धनवर्षा, साय सरकार ने खातों में भेजे करोड़ों रुपये…हुए मालामाल
- शादी के कुछ घंटे बाद ही दून्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़
- नदी किनारे गड़े धन निकालने गए थे चार लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक की हो गई खौफनाक मौत, रूह कंपा देगी ये वारदात…पढ़ें पूरी खबर
- इंदौर से आबू धाबी का सफर हुआ आसान, आज सीएम मोहन करेंगे अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ, सिर्फ चंद घंटे में पहुंचेंगे विदेश

Facebook


