Good News for CG College Students: एक या दो पेपर में फेल हुए छात्र भी ले सकेंगे अगले क्लास में एडमिशन, शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ऐलान

Ads

Good News for CG College Students: एक या दो पेपर में फेल हुए छात्र भी ले सकेंगे अगले क्लास में एडमिशन, शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ऐलान

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 09:39 AM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 09:39 AM IST

Good News for CG College Students: एक या दो पेपर में फेल हुए छात्र भी ले सकेंगे अगले क्लास में एडमिशन, शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ऐलान / Image: Facebook

HIGHLIGHTS
  • NEP के तहत छात्रों को बड़ी राहत
  • एक या दो पेपर में फेल छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बचेगा
  • छात्रों के हित में संबंधित अध्यादेश में आवश्यक संशोधन भी समय रहते किए जाएंगे

रायपुर: Good News for CG College Students प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत पढ़ रहे हजारों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बेहद संवेदनशील और बड़ा निर्णय लिया है। प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर के एक-दो प्रश्नपत्रों (पेपर्स) में असफल होने के कारण 5वें सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित हो रहे छात्रों को अब सरकार ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम (Academic Year) प्रवेश देने की घोषणा की है।

शिक्षक दिवस पर छात्रों को बड़ी सौगात

Good News for CG College Students इस फैसले से हजारों छात्रों का शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) खराब होने से बच जाएगा। मामले की गंभीरता और युवाओं के हित को सर्वाेपरि रखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि NEP के क्रियान्वयन में आ रही किसी भी व्यावहारिक अड़चन को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग और हमारी सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। राज्य में नई शिक्षा नीति (NEP)को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं। इसे लागू करने की प्रक्रिया में यदि कोई भी व्यावहारिक समस्या या व्यवधान उत्पन्न होता है, तो युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और उनके सर्वांगीण उत्थान को ध्यान में रखकर उसका त्वरित समाधान निकाला जाएगा।

फेल हुए छात्रों को मिलेगा अगले क्लास में एडमिशन

इसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि जो छात्र प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर के एक या दो पेपर्स में अनुत्तीर्ण होने की वजह से 5 वें सेमेस्टर में दाखिला नहीं ले पा रहे थे, उन्हें अब 5 वें सेमेस्टर में अनंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों के व्यापक हित को देखते हुए संबंधित अध्यादेश में समय रहते आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे। सरकार प्रदेश के सभी युवाओं के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों के लिए क्या बड़ा फैसला लिया है?

उच्च शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत पढ़ रहे ऐसे छात्रों को 5वें सेमेस्टर में अनंतिम प्रवेश दिया जाएगा, जो प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर के एक या दो प्रश्नपत्रों में अनुत्तीर्ण होने के कारण प्रवेश से वंचित हो रहे थे।

किन छात्रों को 5वें सेमेस्टर में प्रवेश मिलेगा?

ऐसे छात्र जो प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर के एक या दो पेपर में फेल होने के कारण 5वें सेमेस्टर में दाखिला नहीं ले पा रहे थे, उन्हें इस फैसले के तहत अनंतिम प्रवेश दिया जाएगा।

क्या फेल हुए छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब होगा?

सरकार के इस फैसले से हजारों छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बचने की उम्मीद है। पात्र छात्रों को 5वें सेमेस्टर में अंतरिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा।

क्या NEP से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाएगा?

हां, सरकार ने कहा है कि छात्रों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अध्यादेश में आवश्यक संशोधन भी समय रहते किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने छात्रों को लेकर क्या कहा?

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर संवेदनशील है और NEP के क्रियान्वयन में आने वाली किसी भी व्यावहारिक समस्या का त्वरित समाधान छात्रों के हित को ध्यान में रखकर किया जाएगा।