CM Yogi Chitrakoot Visit: आज इस जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे सीएम योगी, संवाद कर सुनेंगे समस्याएं, 800 परिवारों को देंगे राहत सामग्री

Ads

CM Yogi Chitrakoot Visit: आज इस जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे सीएम योगी, संवाद कर सुनेंगे समस्याएं, 800 परिवारों को देंगे राहत सामग्री

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 08:59 AM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 09:32 AM IST

CM Yogi Chitrakoot Visit: आज इस जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे सीएम योगी, संवाद कर सुनेंगे समस्याएं, 800 परिवारों को देंगे राहत सामग्री /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • CM योगी आज चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे
  • बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे
  • आश्रयहीन परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाणपत्र और राहत राशि मिलेगी

लखनऊ। CM Yogi Chitrakoot Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रविवार को चित्रकूट जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित (Chitrakoot Flood News) 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। साथ ही बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र और आपदा मोचन निधि से राहत राशि भी प्रदान करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद रैन बसेरा में बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानेंगे।

CM Yogi Chitrakoot Visit कार्यक्रम के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत प्रशासक अशोक जाटव, नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।

 वाराणसी में बाढ़ प्रभावितों वितरित किए राहत सामग्री (UP Flood Relief)

Uttar Pradesh Flood News वाराणसी के विद्या विहार इण्टर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावितों के राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के 45 जिले बाढ़ से प्रभावित होते थे और दर्जनों जनपदों में मस्तिष्क ज्वर से बच्चे कालकवलित होते थे। मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, इतनी राहत सामग्री पहले नहीं मिलती थी। तब एक सूखी ब्रेड मिलती थी और हम देते हैं 50 किलो की किट, जिसमें 26 प्रकार के सामान होते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की डूबी फसलों का सर्वे किया जा रहा है। उन्हें भी मुआवजा देने के आदेश कर दिए गए हैं।

सपा पर साधा निशाना

CM Yogi Flood Relief सीएम योगी ने कहा कि उस समय न बच्चों के लिए दूध था, न गर्म भोजन, न राशन और न डिग्निटी किट। यही सामग्री या यही पैसा 2017 के पहले ये सपाई सब खा जाते थे। गरीब का हक खाकर डकार जाते थे। जब अच्छी सरकार आती है, अच्छी स्कीम लेकर आती है, लूट-खसोट पर रोक लगाती है और गरीब को उसका हक उपलब्ध करवाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Latest News) ने कहा कि गत वर्ष भी मुझे इस विद्यालय परिसर में आकर राहत कार्यों की समीक्षा करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने क्या व्यवस्थाएं की हैं, इनका निरीक्षण करने का अवसर मिला था। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और राहत सामग्री का भी वितरण किया।

ये भी पढ़ें

CM योगी आज कहां दौरे पर रहेंगे?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट जनपद के दौरे पर रहेंगे।

कितने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री मिलेगी?

मुख्यमंत्री करीब 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।

आश्रयहीन परिवारों को क्या मिलेगा?

बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाणपत्र और राहत राशि प्रदान की जाएगी।

क्या CM योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे?

हां, मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।

बाढ़ पीड़ितों से CM योगी कैसे संवाद करेंगे?

मुख्यमंत्री रैन बसेरा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानेंगे।