Kinshasa Wedding Party Fire: शादी की पार्टी में मचा हाहाकार, देखते ही देखते बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, देखें Video

Ads

Kinshasa Wedding Party Fire: शादी की पार्टी में मचा हाहाकार, देखते ही देखते बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें Video

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 08:25 AM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 08:46 AM IST

Kinshasa Wedding Party Fire: शादी की पार्टी में मचा हाहाकार, देखते ही देखते बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें Video /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • कांगो की राजधानी किंशासा में शादी समारोह के दौरान भीषण आग
  • बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 22 लोगों की मौत
  • कई लोग घायल, आग लगने के कारणों की जांच जारी

किंशासा। Kinshasa Wedding Party Fire: कांगो (Congo Fire Accident) की राजधानी किंशासा में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक शादी की पार्टी में आग (Kinshasa Hotel Fire) लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा एक बहुमंजिला बिल्डिंग में हुआ, जहाँ शादी की पार्टी (Wedding Party Fire) चल रही थी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और अंदर मौजूद लोग अपनी जान बचने के लिए इधर उधर भागने लगे जिससे भगदढ़ जैसे हालात बन गए। को लोग बाहर नहीं निकल सके।

22 लोगों की जिंदा जलकर मौत (Kinshasa Fire Deaths)

आगजनी की इस घटना में 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मिली जानकर के अनुसार, ये हादसा शनिवार देर रात शुरू हुई। हादसा लिंगवाला नगर पालिका के एक भवन में हुआ। लिंगवाला के मेयर नोर्बर्ट मुशिंगा ने बताया कि फिलहाल 22 मौतों की पुष्टि हुई है, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मेहमानों ने मिलकर घायलों को बचाने की कोशिश की।

उप प्रधानमंत्री ने दिए जांच के निर्देश (Congo Wedding Fire Video)

Kinshasa Wedding Party Fire देश के उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैक्वेमिन शबानी (Jacquemin Shabani) ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और इसे देश के लिए एक बड़ा त्रासदी करार दिया। उप प्रधानमंत्री ने घटना के जांच के निर्देश दिए है। फ़िलहाल ये आग कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

कैमरे कैद हुआ खौफनाक मंजर (Kinshasa Hotel Fire)

आगजनी की इस खौफनाक मंजर को राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी।

ये भी पढ़ें

कांगो में आग की घटना कहां हुई?

यह हादसा कांगो की राजधानी किंशासा के लिंगवाला नगर पालिका क्षेत्र में हुआ।

आग में कितने लोगों की मौत हुई?

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है।

आग कैसे लगी?

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हादसे के समय इमारत में क्या हो रहा था?

बहुमंजिला इमारत में शादी की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान अचानक भीषण आग लग गई।

क्या घटना का वीडियो सामने आया है?

हां, आग की भयावहता के वीडियो राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड किए जाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है।