सवाल आपका है

Today Live News and Updates 28th June 2025: साल 2028 से लाडली बहनों को दिए जाएंगे 3 हजार रुपए, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

Today Live News and Updates 28th June 2025 | Image Source | IBC24

Today Live News and Updates 28th June 2025 | Image Source | IBC24

Today Live News and Updates 28th June 2025: सीएम मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 2028 से प्रदेश की बहनों को हर महीने 3,000 रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही कहा कि, यह राशि हर साल 250 रुपये बढ़ाई जाएगी। साथ ही दिवाली के अवसर पर बहनों को 1,500 रुपये की विशेष सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Today Live News and Updates 28th June 2025 : रायपुर: राजधानी रायपुर के जिला शिक्षाधिकारी ने एक अहम आदेश जारी करते हुए बताया है कि, अब जिले के निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकों से पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। ऐसी किताबों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। निजी स्कूल सिर्फ NCERT की किताबों से ही अध्ययन करा सकेंगे।

Read More: Today Live News and Updates 28th June 2025: छत्तीसगढ़ में दिखा मानसून का असर.. राजधानी रायपुर में सुबह से लगातार तेज बारिश, जनजीवन प्रभावित

इसके अलावा आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें पढ़ानी होगी जबकि CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को केवल NCERT की किताबों से पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया गया है।

इसी तरह पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि, कुछ प्राइवेट स्कूल अपने यहाँ यूनिफॉर्म से जुड़े जूते ,मोज़े, टाई, बेल्ट आदि की बिक्री कर रहे है लिहाजा जिला शिक्षाधिकारी ने इस पर भी सख्ती दिखाते हुए स्कूलों में इन सामानों की बिक्री पर रोक लगा दी है। देखें आदेश के साथ IBC24 की Exclusive खबर

Read Also: Bilaspur Road Accident News: बिलासपुर में माँ-बेटे की दर्दनाक मौत.. शादी में शामिल होने आये थे, लौटते वक़्त ट्रेलर ने कुचला

निजी विद्यालय हेतु नियम एवं शर्ते

Today Live News and Updates 28th June 2025 : छत्तीसगढ़ में अब मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। राजधानी रायपुर में आज शनिवार सुबह से ही लगातार तेज बारिश होती रही जिससे आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को दफ्तर पहुँचने में देर हुई तो वाहन सवार लोग सड़क किनारे खुद को बारिश से बचाते नजर आये।

Heavy rain in Raipur today

Today Live News and Updates 28th June 2025 : भारी बारिश से रायपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़को पर भी जलभराव के हालात देखें गए। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा।

Exit mobile version