ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
Modified Date: March 27, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: March 27, 2026 11:46 pm IST

वाशिंगटन, 27 मार्च (एपी) ईरान समर्थक एक ‘हैकिंग’ समूह ने अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल के खाते को हैक करने का शुक्रवार को दावा किया और उनकी कई साल पुरानी तस्वीरें, कार्य अनुभव तथा अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज ऑनलाइन पोस्ट किए।

इनमें से कई दस्तावेज एक दशक से भी अधिक पुराने प्रतीत होते हैं।

हंडाला समूह ने शुक्रवार को पोस्ट किए संदेश में कहा, ‘‘एफबीआई के वर्तमान प्रमुख काश पटेल का नाम कभी एजेंसी के मुख्यालय में गर्व से लिया जाता था, अब उनका नाम उन लोगों की सूची में शामिल होगा जिनके सिस्टम को हैक कर लिया गया है।’’

ईरान और फलस्तीन समर्थक हैकिंग समूह हंडाला ने इस महीने की शुरुआत में मिशिगन स्थित मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी स्ट्राइकर के सिस्टम को बाधित करने का दावा किया था।

संदेश के साथ पटेल की कई तस्वीरें भी भेजी गईं। समूह ने यह भी कहा कि वे पटेल के खाते से ईमेल और अन्य दस्तावेज़ डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें से कई रिकॉर्ड 10 साल से भी अधिक पहले की उनकी निजी यात्राओं और व्यवसाय से संबंधित प्रतीत होते हैं।

एफबीआई ने एक बयान में कहा, “एफबीआई को पता है कि कुछ शरारती तत्व निदेशक पटेल की निजी ईमेल जानकारी को निशाना बना रहे हैं और हमने इस गतिविधि से जुड़े संभावित जोखिमों को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। संबंधित जानकारी पुरानी है और इसमें कोई सरकारी जानकारी शामिल नहीं है।”

एपी यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में