होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
दुबई, 27 मार्च (एपी) ईरान के एक राजदूत ने कहा कि तेहरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता को ‘‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’’ में मदद करेगा।
जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने शुक्रवार को कहा कि तेहरान ने विश्व संस्था के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, जिसमें इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से मानवीय सहायता और कृषि आपूर्ति के सुरक्षित आवागमन की अनुमति देने की बात कही गई थी।
बहरेनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह कदम मानवीय प्रयासों का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए ईरान की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि जरूरी सहायता बिना किसी देरी के जरूरतमंदों तक पहुंचे।’’
यह बयान संयुक्त राष्ट्र द्वारा ईरान युद्ध के कारण सहायता आपूर्ति पर पड़े प्रभावों से निपटने के लिए एक कार्य बल के गठन की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया है।
एपी गोला संतोष
संतोष

Facebook


