सवाल आपका है

Nag Nagin Viral Video: छत्तीसगढ़ के इस गांव में एक ही घर से निकले 35 नाग नागिन, दहशत के बीच जयकारों की गूंज, नागलोक जैसी तस्वीरें वायरल

Raipur Snake Viral Video | Image Source | IBC24

Raipur Snake Viral Video | Image Source | IBC24

रायपुर/आरंग: Nag Nagin Viral Video:   छत्तीसगढ़ में बारिश का मौसम आते ही एक बार फिर से सांपों का खतरा मंडराने लगा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह समस्या गंभीर रूप ले रही है जहां सांप घरों और बयारों में छिपकर अपना बसेरा बना लेते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला राजधानी रायपुर से सटे आरंग ब्लॉक के देवरी गांव से सामने आया है जहां एक घर से करीब 35 सांप निकले। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग डर के साये में आ गए।

Read More: Raipur Liquor Shop: रायपुर में इस जगह शराब दुकान खोलने का फैसला, नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन कर दे दी ये बड़ी चेतावनी

Nag Nagin Viral Video: स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में लगातार सांपों की गतिविधि देखी जा रही थी। जब ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए घर की सफाई शुरू की तो एक के बाद एक सांप बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते संख्या 35 तक पहुंच गई। यह दृश्य इतना चौंकाने वाला था कि कुछ लोग जहां दहशत में आ गए वहीं कुछ ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मानते हुए भगवान शिव का जयकारा लगाना शुरू कर दिया।

Read More: Jaipur Airport Bomb Threat: ‘बिल्डिंग खाली कर लें, अंदर मौजूद सभी लोग मारे जाएंगे..’ जयपुर एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने धमकी, मचा हड़कंप

Nag Nagin Viral Video: घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में सांपों को एक स्थान पर देखा जा सकता है। इसे देखकर कई लोग नागलोक जैसी कल्पनाएं करने लगे हैं। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा है और यह खबर अब प्रदेश भर में सुर्खियों में आ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप आमतौर पर सूखी और गर्म जगहों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Exit mobile version