लोक-परंपरा और पंडवानी पर इस तारीख को होगा व्याख्यान, ज्योतिष जोशी देंगे व्याख्यान, चेतन देवांगन करेंगे शिरकत

Pandwani and Folk Tradition Lecture : संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अधीन छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की संस्था आदिवासी लोककला ...

लोक-परंपरा और पंडवानी पर इस तारीख को होगा व्याख्यान, ज्योतिष जोशी देंगे व्याख्यान, चेतन देवांगन करेंगे शिरकत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: August 28, 2022 9:52 pm IST

रायपुर। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अधीन छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की संस्था आदिवासी लोककला अकादमी पंडवानी के शीर्ष पुरोधा गायक झाड़ूराम देवांगन की स्मृति में एक सितंबर को लोक, लोक की परंपरा और पंडवानी पर केंद्रित व्याख्यान का आयोजन कर रही है।

read more : ‘700 मर्दों के साथ सो चुकी हूं’, सेक्स करने में नहीं लगती है शर्म, इस टीवी स्टार ने किया बड़ा खुुलासा 

अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने बताया कि एक सितंबर को शाम 6 बजे ये आयोजन न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस के कॉन्फ्रेंस हाल में होगा। लोक, लोक की परंपरा और पंडवानी पर हिंदी के सुप्रसिद्ध आलोचक और कला मर्मज्ञ ज्योतिष जोशी व्याख्यान देंगे। इस समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार और प्राध्यापक सुधीर शर्मा और विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय पंडवानी गायक चेतन देवांगन होंगे।

read more : ‘पैसे दो और किसी का भी फोन करवा लो हैक’, ये कंपनी दे रही ऑफर, गुस्साए लोगों ने मचाया हंगामा 

बता दें कि पंडवानी को देश-विदेश में अपनी कलात्मक गुणवत्ता से लोकप्रिय करने वाले पंडवानी गायक स्वर्गीय झाड़ूराम देवांगन ने छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दी है। पंडवानी गायन की कला को समृद्ध किया है। आयोजन के मुख्य वक्ता जोशी वर्तमान में नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय नई दिल्ली में सीनियर फेलो हैं। वे देश के जाने-माने आलोचक, कलाविद और संस्कृतिकर्मी हैं।

read more : एक और नया संकट! महंगाई में बिजली-पानी के बाद अब इस नई समस्या से जूझेंगे लोग

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में