शह मात The Big Debate: नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़… आरोपों का नया रण! अमित शाह के संबोधन पर शुरू हुई सियासत, सयासी बीहड़ में ‘एनकाउंटर’ जारी
CG Politics News: संसद में नक्सलवाद के खात्मे पर जवाब में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश और बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया।
CG Politics News/Image Credit: IBC24.in
- देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश और बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया।
- अपने जवाब में अमित शाह ने चुन-चुन कर विपक्ष पर, खासकर कांग्रेस पर प्रहार किया।
- शाह ने सदन में दो टूक कहा कि, नक्सलवाद को तत्कालीन भूपेश सरकार ने बचाए रखा।
CG Politics News: रायपुर: संसद में नक्सलवाद के खात्मे पर अपने डेढ़ घंटे के जवाब में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश और बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया। इसके इतिहास लेकर अब वर्तमान में बचे इसके बचे-खुचे अंश कहां-कहां हैं इसपर जानकारी दी और चुन-चुन कर विपक्ष पर, खासकर कांग्रेस पर प्रहार किया। (CG Politics News) शाह ने सदन में दो टूक कहा कि, 2024 तक देश के कई प्रदेशों से खत्म हो जाने वाले नक्सलवाद को तत्कालीन भूपेश सरकार ने बचाए रखा। कांग्रेस ने वामपंथ को सियासी लाभ के लिए फलने-फूलने का मौका दिया और तो और कांग्रेस नीत UPA सरकार ने अर्बन नक्सलियों को देश के नीति-निर्धाकर समितियों में सदस्य बनाकर उपकृत किया।
इधर, देश के गृहमंत्री के देश-प्रदेश की कांग्रेस सरकारों पर किए इस सीधे प्रहार पर पलटवार (CG Politics News) किया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, देश के गृहमंत्री से नक्सलवाद खात्मे पर सियासत कर रहे हैं, भूपेश बघेल ने चुनौती देते हुए कहा कि वो इस मुद्दे पर अमित शाह से किसी भी मंच पर डिबेट को तैयार हैं। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व CM पर कटाक्ष किया कि पहले वो जेब से झीरम के सुबूत तो निकाल लें।
कल तक इस बात पर बहस थी कि नक्सलवाद के खात्मे का क्रेडिट किसका है। (CG Politics News) विपक्षी नेता बार-बार अपनी सरकार के दौरान बस्तर में विश्वास बढ़ाने वाले काम गिनाकर ये कहती रही कि नक्सलवाद के खात्मे का कुछ क्रेडिट तो उसे भी मिलना चाहिए, लेकिन देश के गृहमंत्री के सदन में तथ्यों के साथ कांग्रेस पर सिलसिलेवार हुए जुबानी अटैक के बाद बहस अब इस बात पर है कि क्या वाकई कांग्रेस सरकारों ने नक्सलियों को बचाए रखा। क्या वाई कांग्रेस ने नक्सवाद के साए का सियासी इस्तेमाल किया?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: चुनावी दौर में प्यार, अब ‘फ्रीबीज’ से इनकार! मुफ्त की रेवड़ी पर दिखावे का रोना!… जनता या नेता… असली लाभार्थी कौन?
- New Financial Year Rule Change: नए वित्तीय वर्ष में आम आदमी पर महंगाई की मार, MP में बिजली-दूध सहित इन चीजों के दाम में बढ़ोतरी, कचरा प्रबंधन को लेकर भी आया नया नियम
- Income Tax New Rule: टैक्सपेयर्स को देना होगा पाई-पाई का हिसाब! इस फॉर्म के जरिए दाखिल होगा ITR, यहां पढ़ें सभी जरूरी जानकारियां

Facebook


