Raipur Commissionerate Latest News: अब हर होटल, बार और ढाबा कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी.. रायपुर कमिश्नरेट ने बढ़ाई सख्ती, ली बैठक
Raipur Commissionerate Latest News: सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच कर उसे दुरुस्त रखने को कहा गया है।
Raipur Commissionerate Latest News || Image- IBC24 News File
रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के होटल, बार, क्लब, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक आयोजित की गई। (Raipur Commissionerate Latest News) यह बैठक डीसीपी क्राइम एंड साइबर ने ली। बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए गए।
युवा पार्टियों पर विशेष निगरानी
सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच कर उसे दुरुस्त रखने को कहा गया है। सूखे नशे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और युवा पार्टियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
पार्किंग और बाहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करना अनिवार्य किया गया है। किसी भी पार्टी के आयोजन के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी होगा। स्पेशल इवेंट के लिए आबकारी लाइसेंस लेना भी अनिवार्य रहेगा। एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भगदड़ की स्थिति न बने।
10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
होटल संचालकों को ग्राहकों की मुसाफिरी सूची संबंधित थानों में भेजने को कहा गया है। पार्किंग क्षेत्र में शराब पीने पर सख्त कार्रवाई होगी। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और रात 12 बजे के बाद सभी संस्थानों को बंद करना अनिवार्य होगा।
गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़
एक अन्य मामले में रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा किया है। इस मामले में 14 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिग सहित महिला और पुरुष शामिल हैं। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी उरला इलाके में किराए के मकान में गांजा डंप कर रहे थे। वे ट्रेन के जरिए उड़ीसा से गांजा लाते थे और रायपुर में जमा कर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे।
बनिया गैंग के तस्कर हिरासत में
तस्कर महिलाओं को परिवार का सदस्य बनाकर उड़ीसा से गांजा लाते थे ताकि किसी को शक न हो। यह सिंडिकेट मुकेश बनिया के संरक्षण में संचालित हो रहा था। बनिया गैंग के दो शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरे मामले का खुलासा डीसीपी क्राइम ने किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- बिहार में 1995-2015 के बीच धार्मिक यात्रा पर आए 173 विदेशी, 167 पाकिस्तानी : सम्राट चौधरी
- Indore News : 2 युवकों में जमकर मारपीट | युवकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
- सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश में विभिन्न योजनाओं में पहले और दूसरे स्थान पर है: राज्यपाल
- राहुल के शतक से मुंबई को हराकर कर्नाटक रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में
- बम्बई उच्च न्यायालय ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत दी

Facebook


