Raipur Jail Kaidi Farar: रायपुर सेन्ट्रल जेल के 2 कैदी एक साथ फरार.. पेशी के दौरान दिया पुलिसकर्मियों को चकमा.. इस आरोप में थे बंद

Raipur Jail Kaidi Farar Hindi News: रायपुर कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान दो हत्या आरोपी विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

Raipur Jail Kaidi Farar: रायपुर सेन्ट्रल जेल के 2 कैदी एक साथ फरार.. पेशी के दौरान दिया पुलिसकर्मियों को चकमा.. इस आरोप में थे बंद

Raipur Jail Kaidi Farar Hindi News || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 12, 2026 / 11:44 am IST
Published Date: February 12, 2026 11:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेशी से पहले कोर्ट से फरार
  • हत्या प्रयास के आरोपी थे
  • पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया

रायपुर: शहर के सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, लेकिन पेशी होने से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए। (Raipur Jail Kaidi Farar Hindi News) आसपास कैदियों को न पाकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो जेल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हत्या के आरोपी थे दोनों कैदी (Raipur Central Jail News)

जानकारी के मुताबिक फरार हुए दोनों कैदी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में आरोप में जेल में बंद थे। वे न्यायिक अभिरक्षा में थे और उनकी नियमित पेशी हो रही थी। जेल से बाहर आने का मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैदी उस समय कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे। फिलहाल सिविल लाइन्स पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी में फिर चाकूबाजी की घटना (Raipur Crime Hindi News)

राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में आपसी लेनदेन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान नियाज़ अशरफी उर्फ निज्जू ने मोहम्मद हाशिम उर्फ जानम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। (Raipur Jail Kaidi Farar Hindi News) बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और इसी दौरान नियाज़ ने चाकू से वार कर दिया।

तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (Raipur Chakubaji News)

गौरतलब है कि रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 5 और 6 फरवरी 2026 को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मोवा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच के दौरान पंडरी थाना पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र सुशांत प्रधान (19 वर्ष), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू, को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown