Reported By: Neeraj Kumar Sharma
,Rajim News/Image Source: IBC24
राजिम: Rajim News: नगर के राजिम पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग महिला ने पुल से नीचे महानदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Rajim News: सूचना पाकर राजिम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला की पहचान कुमारी बाई सतनामी निवासी ग्राम सुंदरनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चों के व्यवहार से मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
Read More : मैहर मंदिर को आतंकियों ने बम से उड़ाया, फर्जी वीडियो हो रहा वायरल, श्रद्धालुओं में दहशत
Rajim News: पुलिस द्वारा तुरंत महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। राजिम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की वजह साफ़ हो सके।