Main Tere Ishq Mein 2.O : ‘मैं तेरे इश्क में’ के रीमेक वर्जन पर मचा हंगामा,53 साल पुराने गाने का रीमेक देख भड़के धर्मेंद्र के फैंस,बोले- यह श्रद्धांजलि नहीं अपमान है”

Ads

धर्मेंद्र की 1973 की सुपरहिट फिल्म ‘लोफर’ के मशहूर गाने ‘मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं’ का रीमेक ‘मैं तेरे इश्क में 2.0’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने में बिग बॉस फेम ईशा मालवीय के डांस और लुक को लेकर फैंस नाराज नजर आ रहे हैं। जहां वीडियो को लाखों व्यूज मिल रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसे श्रद्धांजलि के बजाय गाने का सत्यानाश बताया जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 11:49 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 11:50 PM IST

Main Tere Ishq Mein 2.O / IMAGE SOURCE : X

HIGHLIGHTS
  • धर्मेंद्र के सुपरहिट गाने का रीमेक ‘मैं तेरे इश्क में 2.0’ बना विवाद की वजह
  • ईशा मालवीय के डांस और आउटफिट्स पर भड़के फैंस
  • 2 दिनों में 2 मिलियन व्यूज, लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क : Main Tere Ishq Mein 2.O बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने भले ही आज दुनिया में न हो , लेकिन उनकी फिल्मों और सदाबहार गानों के जरिए वह हमेशा अपने फैंस के दिलों में रहेंगे। धर्मेंद्र का रोमांटिक अंदाज आज भी लोगों को बेहद पसंद आता है। इसी बीच, उनकी 1973 की सुपरहिट फिल्म ‘लोफर’ का एक मशहूर गाना ‘मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं’ एक बार फिर चर्चा में है। सिंगर दानिश अल्फाज और रैपर बोहेमिया ने इस गाने का रीमेक बनाकर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है, लेकिन इस पर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

रिलीज़ हुआ तेरे इश्क में 2.O

हाल ही में ‘मैं तेरे इश्क में 2.O’ नाम से इस गाने का नया वर्जन रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में ‘बिग बॉस’ फेम ईशा मालवीय अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। गाने को महज 2 दिनों में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, व्यूज मिलने के बावजूद फैंस इस गाने से खुश नहीं हैं। लोगों ने ईशा मालवीय के कपड़ों, उनके डांस स्टेप्स और गाने के रीमेक के तरीके पर कड़ी नाराजगी जताई है। वीडियो के अंत में कलाकार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते तो दिखे, लेकिन यूजर्स का कहना है कि यह श्रद्धांजलि कम और गाने का ‘सत्यानाश’ ज्यादा लग रहा है।

सोशल मीडिया पर आ रहे मिक्स्ड रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे हैं। जहाँ कुछ लोग ईशा के डांस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं धर्मेंद्र के पुराने फैंस इसे एक लेजेंडरी गाने का अपमान बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह श्रद्धांजलि है या अश्लीलता?’, वहीं दूसरे ने कहा, ‘गाने का पोस्टमार्टम कर दिया।’ आपको बता दें कि ओरिजिनल गाना आज की युवा पीढ़ी (Gen Z) के बीच भी उतना ही लोकप्रिय है, जिसे यूट्यूब पर 106 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 

‘मैं तेरे इश्क में 2.0’ किस गाने का रीमेक है?

यह गाना धर्मेंद्र की 1973 की फिल्म ‘लोफर’ के मशहूर गीत ‘मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं’ का रीमेक है।

इस गाने को लेकर विवाद क्यों हो रहा है?

फैंस को ईशा मालवीय का डांस, कपड़े और गाने का नया ट्रीटमेंट पसंद नहीं आया, जिस वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

गाने को कितने व्यूज मिल चुके हैं?

रिलीज के 2 दिनों के भीतर इस गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।