Raksha Bandhan Gift for Women: रक्षा बंधन से पहले छत्तीसगढ़ की माताओं को साय सरकार की सौगात.. बैंक खातों में आएंगे इतने रूपये, इस दिन बजेगी फोन की घंटी

Ads

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 67 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 08:24 PM IST

Raksha Bandhan gift for women in Chhattisgarh || Image- IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
  • 631 करोड़ रुपये से अधिक होंगे ट्रांसफर
  • रक्षाबंधन से पहले खाते में आएगी राशि

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। (Raksha Bandhan gift for women in Chhattisgarh) इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण करेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय के द्वारा रक्षाबंधन के ठीक पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के खातें में सीधे अंतरण कर लाभान्वित करेंगे। राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा इस राशि का उपयोग राज्य की महिलाओं के द्वारा बेटियों की सुरक्षित एवं सुखद भविष्य हेतु सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के निष्पादन में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

अब तक 30 किस्त जारी

महतारी वंदन योजना से अब तक 30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ की सहायता राशि बहनों को प्रदान की जा चुकी है। ज्ञातव्य है कि सितंबर 2026 की 31वीं किस्त की सहायता राशि का भुगतान सितंबर माह में किया जाना है, (Raksha Bandhan gift for women in Chhattisgarh) लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बहनों को सौगात के तौर पर सितंबर माह की राशि को राखी त्योहार के पूर्व बहनोें के खातें में अंतरित किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया

अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा

फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित

दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण

Q1. महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त कब जारी होगी?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को 31वीं किस्त की राशि अंतरित करेंगे।

Q2. 31वीं किस्त में कितनी राशि ट्रांसफर होगी?

सरकार 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खातों में 631 करोड़ रुपये से अधिक भेजेगी।

Q3. महतारी वंदन योजना से अब तक कितनी राशि मिली?

30 किस्तों में अब तक बहनों को करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।