RE NEET UG 2026 Raipur Centers : RE-NEET 2026 के लिए राजधानी तैयार! 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, इन नियमों का रखना होगा खास ध्यान
रायपुर में आज RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन 25 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और NTA ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, जबकि बायोमेट्रिक जांच और ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य रहेगा।
RE NEET UG 2026 Raipur Centers / Image Source : FILE
- रायपुर के 25 केंद्रों पर आज RE-NEET परीक्षा
- 1:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को नहीं मिलेगी एंट्री
- बायोमेट्रिक जांच और कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
रायपुर : RE NEET UG 2026 Raipur Centers : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज RE-NEET (UG)-2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रायपुर जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां हजारों छात्र इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी परीक्षा
यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नियमों के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षार्थियों के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड (Admit Card) और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य किया गया है।
ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य
परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी और नकल रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्र के भीतर प्रवेश देने से पहले सभी छात्रों की सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है। परीक्षा के कड़े नियमों के तहत मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही, सभी अभ्यर्थियों के लिए NTA द्वारा तय किए गए ड्रेस कोड का पालन करना भी अनिवार्य होगा।

Facebook


