T Raja in Raipur: रायपुर पहुंचे हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा सिंह.. कहा, प्रदेश में जमकर धर्मांतरण, रोहिंग्याओं को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान..

T Raja in Raipur: रायपुर पहुंचे हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा सिंह.. कहा, प्रदेश में जमकर धर्मांतरण, रोहिंग्याओं को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान..

T Raja Singh in Raipur

Modified Date: January 23, 2024 / 01:53 pm IST
Published Date: January 23, 2024 1:49 pm IST

रायपुर: एक निजी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने तेलंगाना के गोशामहल के विधायक टी राजा रायपुर पहुँच चुके हैं। इस मौके पर हिंदूवादी संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। टी राजा के इस दौरे को लेकर पिछले दिनों सुको ने जिला कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए थे लिहाजा उनके प्रवास के दौरान पुलिस की तैनाती भी नजर आई।

Ram Madir Latest News: रामलला को देखने उमड़ा भक्तों का सैलाब.. दो घंटो के भीतर ही बंद करने पड़े कपाट, जानें अब कब होंगे दर्शन..

धर्मांतरण पर साधा निशाना

टी राजा ने रायपुर पहुँचते ही यहाँ हुए धर्मांतरण का जिक्र किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जमकर धर्मांतरण हुआ हैं। टी राजा ने प्रदेश की भाजपा से सरकार से आह्वान किया कि यहां एक एंटी कनवर्जन विंग बनाया जाये। विधायक ने यह दवा भी किया कि कनवर्जन नहीं रोका तो। अगली पीढ़ी भगवान को राम पहचान भी नहीं पाएगी। साथ ही कहा कि आज से हिंदू राष्ट्र बनाने तक परिवार का त्याग करते हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल का बड़ा आरोप.. कहा, ‘पूर्वोत्तर के स्टूडेंट्स को गुलाम बना रही हैं सरकार’.. जानें क्यों कहा ऐसा

रोहिग्याओं को लेकर क्या कहा

रोहंगियाओ को लेकर भी टी राजा ने बड़ा बयान दिया हैं। कहा पिछली सरकार का पाप फूटा तो जनता ने कांग्रेस को हटा दिया। कांग्रेस ने बड़ी संख्या में रोहिंग्याओं को बसाया हैं। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में रोहंगिया को बसाया गया हैं। ये रोहिंग्या इतने खतरनाक हैं कि इंसान खा जाते हैं।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown