BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 30 December: नए साल से पहले पुलिस महकमें में तबादले.. बदले गए कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जारी हुई सूची..

नए साल से ठीक पहले राज्य के गृह विभाग ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला …

satya prakashUpdated on 06 Feb 2025 | 10:19 pm
Today News and LIVE Update 30 December

Today News and LIVE Update 30 December: रायपुर: नए साल से ठीक पहले राज्य के गृह विभाग ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला लिस्ट जारी किया है। देखें लिस्ट..

Read More: IAS Promotion & Posting News: प्रदेश के 54 IAS अफसरों का प्रमोशन.. बनाये गये प्रमुख और एडिशनल सेक्रेटरी, फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग नही

Chhattisgarh ASP Transfer-Posting Order

CG ASP Tarnsfer-Posting Order by satya sahu on Scribd

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Today News and LIVE Update 30 December

IBC24 Surguja Samvad: सरगुजा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24 द्वारा आज यानि 30 दिसंबर को सरगुजा संवाद का भव्य कार्यक्रम संभाग के अंबिकापुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। साथ ही, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संभाग के अलग-अलग क्षेत्र से विधायक भी सरगुजा संवाद के इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Rbf-rYGUTR0

आज होगी साय कैबिनेट की बैठक: नया साल 2025 का आगमन होने वाला है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार की आज साल की अंतिम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही सीएम साय अपने मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों और भावी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

Read More: Rashifal 30 December 2024 : नए साल से पहले ये जातक हो जाएंगे मालामाल.. होगी अपार धन की प्राप्ति, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा 

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में बारिश का आसार: मध्यप्रदेश में सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण दो दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। पिछले 24 घंटे में 10 जिलों में ओलावृष्टि हुई। वहीं, 100 से ज्यादा स्थानों पर बरसात हुई। सोमवार को 12 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में घना कोहरा छाया रहेगा।

Read More: Ganja flavored chocolate seized: नशेड़ियों के लिए 'गांजा फ्लेवर चॉकलेट'.. एक्साइज विभाग के अफसरों ने जब्त किये 1000 पैकेट, हो रही थी तस्करी

संदेशखली का दौरा करेंगी सीएम ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली नदी के पास स्थित एक द्वीप का दौरा करने वाली हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हुए यौन उत्पीड़न विवाद के बाद बढ़ते तनाव के बीच यह सीएम ममता बनर्जी का पहला दौरा है। जहां वे एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करने वाली है।

Read More: Pandit Pradeep Mishra Katha in Raipur: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का अंतिम दिन आज, सुबह से ही कथा सुनने श्रद्धालुओं की लगी भीड़ 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का निधन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कार्टर सेंटर और अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अपने जॉर्जिया स्थित घर पर देह त्यागा। बता दें कि, साल 2023 की शुरुआत से ही वह हॉस्पिस केयर में थे। कार्टर ने 1977 से 1981 तक यूएसए के 39वें राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला। अपनी ईमानदारी और मानवीय प्रयासों के लिए उन्हें प्रशंसा भी मिली। साल 2002 में उन्हें दुनिया भर में लोकतंत्र और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

30 Dec 2024 | 9:46 pm

बलौदाबाजार – कसडोल में गैंगवार में हुई चाकूबाजी

बलौदाबाजार –
कसडोल में गैंगवार में हुई चाकूबाजी
2 गुटों में हुआ खुनी संघर्ष
गैंग वार में 4 लोग हुए घायल, इलाज जारी
नप अध्यक्ष के बेटे को मारा गया चाकू
गैंगवार में शामिल सभी नाबालिग

30 Dec 2024 | 9:45 pm

खरगोन दो बाइकों की आपस में भिड़ंत

खरगोन
दो बाइकों की आपस में भिड़ंत
हादसे में 3 युवक की मौत
दो युवक घायल, इंदौर रेफर
दो मृतकों की अभी नहीं हो पाई शिनाख्त
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
बिस्टान थाना क्षेत्र के घट्टी गांव की घटना

30 Dec 2024 | 9:13 pm

कटनी तलवार लेकर आतंक फैलाने वाले युवक गिरफ्तार

कटनी
तलवार लेकर आतंक फैलाने वाले युवक गिरफ्तार
युवक का वीडियो हुआ था वायरल
रंगनाथ नगर थाना का मामला

30 Dec 2024 | 8:59 pm

ईडी, रायपुर

ईडी, रायपुर ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में पूर्ववर्ती सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में चलाया तलाशी अभियान… तलाशी अभियान के दौरान, कई डिजिटल डिवाइस की गई बरामद…. ईडी ने अपने X पोस्ट के जरिए साझा की जानकारी….

30 Dec 2024 | 8:58 pm

सक्ती 11वीं की छात्रा ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई

सक्ती
11वीं की छात्रा ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई
अस्पताल ले जाने से मना कर रहे हैं परिजन
अस्पताल ले जाने समझाईस दे रहे हैं अधिकारी
परिजन मानने को नहीं है तैयार
एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मौजूद
फगुरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा का मामला

30 Dec 2024 | 8:58 pm

बलौदाबाजार खाना बनाते समय फटा सिलेंडर

बलौदाबाजार
खाना बनाते समय फटा सिलेंडर
सिलेंडर फटने से 4 लोग घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
आग से किसान का घर जलकर खाक
घर में 70 हजार रू सहित बाइक जला
पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद
कसडोल थाना के बैगनडबरी का मामला

30 Dec 2024 | 8:58 pm

सीधी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा टीचर

सीधी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा टीचर
क्लास रूम में सो रहा था शिक्षक
शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल
प्राथमिक पाठशाला खाम का मामला

30 Dec 2024 | 8:31 pm

उज्जैन शराब कंपनी के ऑफिस से लूट का मामला

उज्जैन
शराब कंपनी के ऑफिस से लूट का मामला
राधे राधे गैंग ने 18 लाख रुपए लूटे
लूट में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों से 11 लाख रु नकद, 1 कट्टा, चाकू जब्त
साजिश का मास्टरमाइंड कंपनी का पूर्व कर्मचारी निकला
मास्टरमाइंड कंपनी का पूर्व कर्मचारी फरार

30 Dec 2024 | 7:31 pm

इंदौर : मप्र लोकसेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट

इंदौर
मप्र लोकसेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट

मप्र राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित

कुल 800 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया

मुख्य भाग अ के कुल विज्ञापित 204 पदों के लिए 659 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

प्रावधिक भाग ब के कुल विज्ञापित 25 पदों के लिए 141 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

30 Dec 2024 | 7:16 pm

आरंग- हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर

आरंग-
हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत
आरंग थाना क्षेत्र की घटना
पुलिस जांच में जुटी

30 Dec 2024 | 7:13 pm

राजनांदगांव: आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामला, 3 पुलिसकर्मी और 1 महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

राजनांदगांव: आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामला
3 पुलिसकर्मी और 1 महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार
इवेंट में नम्बर बढ़ाने के लिए 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
नम्बर बढ़ाने बोलने वाले 1 महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

30 Dec 2024 | 7:00 pm

कटनी : प्रांत अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे वी डी शर्मा

कटनी
प्रांत अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे वी डी शर्मा
एबीवीपी का 57वाँ प्रांत अधिवेशन कटनी में हों रहा
अधिवेशन के शोभा यात्रा में शामिल हुए वीडी शर्मा
दिल्ली में संगठन पर्व की बैठक के बारे में कहा
लास्ट बैठक संपन्न हो चुकी है
बहुत जल्द चुनाव सम्पन्न होने वाले है

30 Dec 2024 | 6:58 pm

रायपुर : ओबीसी आरक्षण को लेकर बस्तर में समाज का आंदोलन

ब्रेकिंग,
ओबीसी आरक्षण को लेकर बस्तर में समाज का आंदोलन

मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान

ओबीसी आरक्षण को नई व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट की देन

SC के आदेश के पालन में सरकार ने लिया फैसला

ओबीसी आयोग बनाया, उसकी रिपोर्ट मानी

एमपी,बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में भी यही व्यवस्था

फ्लैट 25 फ़ीसदी की जगह अब 50 परसेंट तक आरक्षण ओबीसी को

30 Dec 2024 | 6:47 pm

रायपुर : राइस मिलर को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला

राइस मिलर को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला

2022-23 की लंबित प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

करीब ₹800 करोड़ दिए जाएंगे राइस मिलर को

2022-23 से लेकर अब तक परिवहन दर को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

एसएलसी रिपोर्ट को लागू करेगी सरकार

3 साल के लिए एसएलसी दर से राइस मिलर को होगा भुगतान

सालाना करीब 200 करोड रुपए अतिरिक्त खर्च करेगी सरकार

धान खरीदी को लेकर गतिरोध खत्म होने की उम्मीद

इन्हीं मांगों को लेकर राइस मिलर नहीं कर रहे थे उठाव

30 Dec 2024 | 6:00 pm

कोरबा : भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा

कोरबा
भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा
महापौर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
बाराति निकालकर कर रहे अनोखा प्रदर्शन
निगम की सामान्य सभा से पहले विपक्ष का प्रदर्शन

30 Dec 2024 | 5:42 pm

रायसेन – रातापानी टाइगर रिजर्व में दिखा टाइगर

रायसेन –
रातापानी टाइगर रिजर्व में दिखा टाइगर
पत्थर पर आराम फरमाता दिखा टाइगर
देलावाड़ी के जंगल में दिखा टाइगर
पर्यटकों ने बनाया वीडियो
रातापानी टाइगर रिजर्व में है 85 से ज्यादा टाइगर

30 Dec 2024 | 5:38 pm

शहडोल : अवैध नाली निर्माण को रोकने गए नगरपालिका टीम से विवाद

शहडोल
अवैध नाली निर्माण को रोकने गए नगरपालिका टीम से विवाद
पिता-पुत्र ने कर्मचारियों से की गाली गलौज
आम रास्ते पर कराया जा था निजी नाली का निर्माण
विवाद का वीडियो आया सामने
पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

30 Dec 2024 | 5:37 pm

बुरहानपुर : निजी हॉस्पिटल में बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बुरहानपुर
निजी हॉस्पिटल में बच्चे की मौत
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
शव को लेकर हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर बैठे
भीम आर्मी के पदाधिकारी समर्थन में पहुंचे
डाक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
डाक्टर पर कार्रवाई की कर रहे मांग
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

30 Dec 2024 | 5:28 pm

रायपुर : नकली पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा

नकली पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा

तेल , डालडा और मिल्क पाउडर से बनाया जा रहा था नकली पनीर

दूध से बने पनीर के नाम पर बेचा जा रहा था नकली पनीर

बिरगांव की फैक्ट्री में खाद विभाग का छापा

आईबीसी 24 ने किया था तेल और मिल्क पाउडर से पनीर बनाने का खुलासा

IBC 24 की खबर के बाद नकली पनीर फैक्ट्री के खिलाफ विभाग से शुरू की कार्रवाई

30 Dec 2024 | 5:21 pm

पार्टी के नेता सरदार वल्लभभाई पटेल, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह जी का पूरी जिंदगी अपमान किया: जी किशन रेड्डी

हैदराबाद, तेलंगाना: केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा, “…पार्टी के नेता सरदार वल्लभभाई पटेल, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह जी का पूरी जिंदगी अपमान किया। जैसे कि पीवी नरसिम्हा राव जी का निधन होने के बाद भी उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न नहीं दिया गया। दिल्ली में पीवी नरसिम्हा राव का कोई स्मारक नहीं बनाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आने के बाद 2014-15 में पीवी नरसिम्हा राव जी के लिए दिल्ली में एक स्मारक बनाया है…डॉ.बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न दिया क्योंकि केंद्र सरकार और बीजेपी कभी विपक्ष तथा उसकी पार्टी को नहीं देखती बल्कि जो देश की सेवा करता है उसको सम्मान देती है…लेकिन आज राहुल गांधी डॉ. मनमोहन सिंह की बात कर रहे हैं उन्होंने और सोनिया गांधी ने पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह जी का कदम-कदम पर अपमान किया। ऐसे व्यक्ति को केंद्र सरकार पर उंगली उठाने का कोई हक नहीं।”

 

30 Dec 2024 | 5:09 pm

सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ED के छापे का मामला

भोपाल–

सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ED के छापे का मामला…

27 दिसम्बर के छापे को लेकर ED ने दी जानकारी…

ED ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जिलों में स्थित अलग अलग ठिकानों पर की थी सर्चिंग…

तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए…

सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की FD मिली…

सौरभ शर्मा के परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस भी मिला…

23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया….

30 Dec 2024 | 5:00 pm

एमआईजी थाना क्षेत्र में डिलीवरी कंपनी के मालिक का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

इंदौर : एमआईजी थाना क्षेत्र में डिलीवरी कंपनी के मालिक का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था व्यक्ति

मोबाइल छीनने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई के कैद

एमआईजी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

30 Dec 2024 | 4:54 pm

B.ED सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन

B.ED सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन….

प्रदर्शनकारी सहायक शिक्षकों से प्रशासन की बातचीत विफल

जल सत्याग्रह खत्म करने से हटने को तैयार नहीं है प्रदर्शनकारी

सीने तक पानी में डूबकर प्रदर्शन कर सहायक शिक्षक

जनप्रतिनिधि से मुलाकात के लिए अड़े है सहायक शिक्षक

पानी में डूबकर कर रहे हनुमान चालीसा का पाठ

अब तक चार लोगों की पानी में डूबने के कारण तबियत हो चुकी है खराब

30 Dec 2024 | 4:31 pm

ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के आरोपी गिरफ्तार

धार
ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने राजस्थान से के फलौदी किया गिरफ्तार
बैंक मैनेजर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की थी ठगी
कुक्षी थाना का मामला

30 Dec 2024 | 4:16 pm

10 हजार रु की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

टीकमगढ़
10 हजार रु की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत
सागर लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

30 Dec 2024 | 4:07 pm

युवक को मिला 4.1 कैरेट का हीरा

पन्ना
युवक को मिला 4.1 कैरेट का हीरा
हीरे की कीमत करीब 10 लाख रू
हीरा पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा

30 Dec 2024 | 4:03 pm

यह साल हमारे लिए उम्मीदों का साल होगा और हमें उम्मीद है कि असम में और विकास होगा: मंत्री अतुल बोरा

गुवाहाटी: असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा, “नया साल आ रहा है। मैं सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं। यह साल हमारे लिए उम्मीदों का साल होगा और हमें उम्मीद है कि असम में और विकास होगा। पंचायत चुनाव बहुत करीब हैं और हम उसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, सभी पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं…”

 

 

30 Dec 2024 | 3:41 pm

मैं दिल्ली की महिलाओं से कहना चाहती हूं कि वो बसों में अधिक से अधिक यात्रा करें: मुख्यमंत्री आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं की शिकायत आ रही थी कि DTC की बस अकसर महिलाओं को देख कर नहीं रोकते हैं। मैं दिल्ली की महिलाओं से कहना चाहती हूं कि वो बसों में अधिक से अधिक यात्रा करें, उसके लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है… हमने दिल्ली सरकार के परिवाहन विभाग की ओर से ये आदेश निकलवाया है और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई भी महिलाओं के लिए बस ना रोकता हुआ पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी और ड्राइवर कंडक्टर को सस्पेंड किया जाएगा…”

 

 

30 Dec 2024 | 3:40 pm

इंदौर के छप्पन दुकान पर नहीं मानेगा नए साल का जश्न

इंदौर

इंदौर के छप्पन दुकान पर नहीं मानेगा नए साल का जश्न

एक जनवरी की जगह 22 जनवरी को मानेगा जश्न

22 जनवरी को 56 दुकान पर मानेगा तीन दिवसीय उत्सव

राम मंदिर स्थापना वर्षगांठ पर मनाया जाएगा उत्सव

नए वर्ष पर नहीं होंगे कोई विशेष आयोजन

22 जनवरी पर रहेगी विशेष सजावट और होंगे कई आयोजन

30 Dec 2024 | 3:40 pm

केजरीवाल जी का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया ट्वीट, “झूठ की धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है! एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं…हाँ आपके झूठे होने का बार बार प्रमाण जरूर देगा। सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी किसी भी रोहिंग्या को कोई भी EWS फ्लैट नहीं दिया गया है। केजरीवाल जी के विधायक ने उन्हें दिल्ली में बसाकर, उन्हें मुफ्त राशन, पानी और बिजली के साथ हर एक को ₹10,000 देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है। क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं यह पूरे देश को पता है। इनकी तो फ़ितरत ऐसी है कि जी ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल जी का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है! जिस ट्वीट को आधार बनाकर ये झूठ फैला रहे हैं, उसका स्पष्टीकरण उसी दिन महज कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय व मेरे द्वारा दे दिया गया था! यह पब्लिक डोमेन में है, फिर भी झूठ फैलाना बेशर्मी जैसा है! यह निम्नस्तर की राजनीति की पराकाष्ठा है! शर्म करिए, झूठ बोलने से बाज आइए!”

 

 

30 Dec 2024 | 3:38 pm

जीवाजी विश्वविद्यालय की ईसी बैठक में हंगामा

ग्वालियर
जीवाजी विश्वविद्यालय की ईसी बैठक में हंगामा,
बैठक में लॉ कॉलेजों की संबद्धता,
PhD पेपर लीक मामले में हंगामा,
7 बिंदुओं पर हो रहा है हंगामा,
ईसी मेंबर विवि में उठा रहे अनियमितताओं का मुद्दा।

30 Dec 2024 | 3:21 pm

रिटेल गारमेंट एसोसिएशन और सोना चांदी व्यापारी एसोसिएशन के विरोध के बाद आधिकारी पहुंचे व्यापारियों को समझाने

इंदौर : रिटेल गारमेंट एसोसिएशन और सोना चांदी व्यापारी एसोसिएशन के विरोध के बाद आधिकारी पहुंचे व्यापारियों को समझाने

UPI से पेमेंट लेना बंद कर दिया था व्यापारियों ने

डिजिटल अरेस्ट और सायबर फ्रॉड में लूटे गए रुपयों से हुए लेनदेन के बाद 25 व्यापारियों के खाते कर दिए गए थे सीज

जिसके बाद तीन से ज्यादा व्यापारी संगठनों के चार सौ से ज्यादा दुकानदारों ने UPI पेमेट का जताया था विरोध

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी दुकानदारों को समझाइश

कहा UPI पेमेट जारी करें, खाते सीज होने पर पुलिस द्वारा किया जाएगा सहयोग

अधिकारियों और व्यापारी संगठनों की मंगलवार को होगी बैठक

समझाइश के बाद व्यापारी UPI से पेमेंट लेना करेंगे शुरू

30 Dec 2024 | 3:20 pm

राइस मिलर की मांग से जुड़ी बड़ी खबर

ब्रेकिं

राइस मिलर की मांग से जुड़ी बड़ी खबर

साय कैबिनेट से पहले खाद्य मंत्री से मिले राइस मिलर

साल 2022 23 की बकाया राशि भुगतान की मांग की

कस्टम मिलिंग के 800करोड़ रुपए के भुगतान की रखी मांग,

साय कैबिनेट में इसे लेकर आज हो सकता है फैसला

30 Dec 2024 | 2:57 pm

रायगढ़- गैस पाइपलाइन परियोजना का विरोध

रायगढ़-
गैस पाइपलाइन परियोजना का विरोध
72 साल की बुजुर्ग महिला धरने पर बैठी
खेत और घर के पास से बिछाई जा रही पाइपलाइन
खरसिया के नवापारा का मामला

30 Dec 2024 | 2:47 pm

सक्ती- सेंट्रल रिव्यू कमेटी टीम परिदा पहुंची

सक्ती- सेंट्रल रिव्यू कमेटी टीम परिदा पहुंची
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिरदा का किया निरीक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम पहुंची है
मरीजों से मिलकर सुविधाओं की जानकारी ली गई
जांच कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा रिपोर्ट

30 Dec 2024 | 2:13 pm

इंदौर में कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने पड़े 28 लोग

इंदौर : इंदौर में कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने पड़े 28 लोग

इलाके के चाकू बाज, ड्रग पेडलर और बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए बुलानी पड़ी पूरी बस

बस में आरोपियों को बिठाकर कोर्ट लेकर गई पुलिस

1000 से अधिक संदिग्ध लोगों के घरों पर जाकर भी की गई जांच

नए साल से पहले इंदौर में दिखाई गई पुलिस की सख्ती

30 Dec 2024 | 2:01 pm

जबलपुर- चीफ जस्टिस बंगले से मन्दिर हटाने के आरोप का मामला

जबलपुर- चीफ जस्टिस बंगले से मन्दिर हटाने के आरोप का मामला

HC के रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह ने जारी किया बयान

चीफ जस्टिस बंगले में कभी मौजूद नहीं था मन्दिर

मन्दिर हटाने के आरोप हैं निराधार : रजिस्ट्रार जनरल

MP हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी के जैन बोले

अगर जांच में झूठे निकलें आरोप तो मुझे दें सज़ा : डी के जैन

30 Dec 2024 | 1:43 pm

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया अजीत कुकरेजा का विरोध

रायपुर-

कांग्रेस से बाहर हुए नेताओं की वापसी का विरोध ,

जोगी परिवार, बृहस्पत के बाद अजीत कुकरेजा का विरोध ,

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया अजीत कुकरेजा का विरोध

आनंद, अजीत कुकरेजा की वापसी का जुनेजा ने किया विरोध ,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मिलकर जताया विरोध

कुलदीप जुनेजा ने दोनों पर लगाया कांग्रेस को हराने का आरोप

कुलदीप जुनेजा ने लगाया कांग्रेस में टिकट बिकने का आरोप

कुलदीप जुनेजा के बयान पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा

कांग्रेस में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही है

मैं विधानसभा, लोकसभा चुनाव के समय भी अध्यक्ष था

कहीं टिकट बिकने जैसी कोई बात नहीं रही

टिकट देने में गलती हो सकती है बिकने जैसी बात नहीं है

30 Dec 2024 | 1:42 pm

राजधानी में आज अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई

राजधानी में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई आज की गई ….अल्पना टॉकीज इलाके की लगभग 40 से 50 दुकानें तोड़ने की कार्रवाई आज की गई …मेट्रो प्रोजेक्ट में अड़चन बन रही थी दुकानें जिसके वजह से दुकानों को हटाया गया है …..हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई थी …अलग-अलग स्थान से पुलिस फोर्स को बुलाया गया ताकि परिस्थिति बिगड़ने न पाए … अतिक्रमण हटाने के दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे …

30 Dec 2024 | 1:07 pm

सौरभ शर्मा मामले पर बोले जीतू पटवारी…

सौरभ शर्मा मामले पर बोले जीतू पटवारी…

सौरभ शर्मा के यहां हुई कार्यवाही अधूरी थी…

10 साल से परिवहन के 2 मंत्री थे…

चेकपोस्ट पर पहले के समान ही पैसा वसूली की जा रही है…

बीजेपी की सरकार ऋण क्राइम करप्शन की सरकार है…

सौरभ शर्मा जब भी सामने आएगा तब कई राज सामने आएंगे…

30 Dec 2024 | 1:06 pm

कांकेर- OBC समाज ने किया जिला बंद का आह्वान

कांकेर-
OBC समाज ने किया जिला बंद का आह्वान
पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कमी का आरोप
बस्तर और सरगुजा संभाग में आरक्षण में कमी का आरोप
NH-30 में पिछड़ा वर्ग समाज करेगा चक्काजाम

30 Dec 2024 | 1:05 pm

शाजापुर- घर के बाहर खड़ी स्कूल बस में लगाई आग

शाजापुर-
घर के बाहर खड़ी स्कूल बस में लगाई आग
अज्ञात लोगों ने लगाई आग
पेट्रोल डालकर बस में लगाई आग
मक्सी झोकर रोड की घटना
पुलिस जुटी जांच में

30 Dec 2024 | 12:50 pm

संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा में अभी तक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके-SP केके बिश्नोई

संभल, उत्तर प्रदेश: SP केके बिश्नोई ने कहा, “जनपद संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा में अभी तक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 91 लोग अभी भी वांछित हैं… जल्द ही वांछित लोगों के खिलाफ NBW(गैर-जमानती वारंट) की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी… घटना में प्रयुक्त हुए असले, अवैध-गोलाबारी और मौके पर फॉरेंसिक टीम को मिले कारतूसों की जांच पड़ताल कराई जाएगी।”

30 Dec 2024 | 12:40 pm

रायपुर के शहीद नगर खमतराई में नाती ने की अपनी बुजुर्ग नानी की हत्या

रायपुर के शहीद नगर खमतराई में नाती ने की अपनी बुजुर्ग नानी की हत्या…आरोपी नाती रवि यादव 3 नवंबर को 70 साल की बुजुर्ग नानी भूरी बाई को सर पर मारकर किया था घायल….घर में ही कर रहे थे घरेलू इलाज….सही समय पर इलाज नहीं मिलने पर घर में तोड़ा दम… पीएम रिपोर्ट में सर में चोट लगने से हुआ मौत का खुलासा…जांच में आरोपी नाती रवि यादव द्वारा नशे के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी के बट्टे से वारकर किया था घायल….पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज…आरोपी नाती रवि यादव फरार….खमतराई थाना इलाके का मामला…

30 Dec 2024 | 12:15 pm

5 जनवरी तक जारी होगी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची…

भोपाल-

5 जनवरी तक जारी होगी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची…

2 और 3 जनवरी को बीजेपी कार्यालय में होंगी बैठकें…

चुनाव पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारियों की बैठक…

हर जिले को लेकर होगी 121 चर्चा…

तीन जिलों पर एक पर्यवेक्षक और हर जिले के अलग-अलग बनाए गए हैं चुनाव अधिकारी…

30 Dec 2024 | 12:13 pm

मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत की बड़ी हार

मेलबर्न-
मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत की बड़ी हार
दूसरी पारी में भारत 155 रन पर ऑल आउट
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया
5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे

30 Dec 2024 | 12:13 pm

उज्जैन- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उज्जैन

उज्जैन-
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उज्जैन
थोड़ी देर में पहुंचेंगे महाकालेश्वर मंदिर
गर्भ गृह से करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल साथ में मौजूद

30 Dec 2024 | 11:52 am

शिवपुरी- फांसी पर लटकी मिली लोगों की लाश

शिवपुरी-
फांसी पर लटकी मिली लोगों की लाश
पति-पत्नी सहित 3 लोग की हत्या की आशंका
लोधी समाज के बताए जा रहे है तीनों
मायापुर पुलिस जांच में जुटी

30 Dec 2024 | 11:51 am

मत्तांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद

जगदलपुर-

मत्तांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
जगदलपुर के ग्राम बड़े बोदल में हुआ विवाद

दोनों पक्षों के बीच मारपीट और बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों को भी आई चोट

मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल

आठ लोगों के खिलाफ परपा थाने में अपराध पंजीबद्ध

30 Dec 2024 | 11:51 am

सौरभ शर्मा केस से जुड़े ओर आरक्षक

ग्वालियर-
सौरभ शर्मा केस से जुड़े ओर आरक्षक,
चारो परिवहन आरक्षक भी थे भ्रष्ट्रचारी,
आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने लोकायुक्त से की शिकायत,
आरक्षक नरेंद्र भदौरिया, आरक्षक गौरव पाराशर, आरक्षक हेमंत जाटव ओर आरक्षक धनंजय चौबे की शिकायत,
सौरभ शर्मा के बाद ये आरक्षक ये गायब,
सोशल मीडिया से एकाउंट किए डिलेट।
संकेत साहू का आरोप… ये सभी सौरभ के सहयोगी है, अलग-अलग शहरों में बना रखी बेनमानी संपत्ति, ईडी, आईटी ओर लोकायुक्त इन्हें भी शामिल करें अपनी जांच में

30 Dec 2024 | 11:30 am

समाजवादी पार्टी को सिर्फ़ मुसलमानों का वोट चाहिए-ओपी राजभर

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर का कहना है, “वो अपना वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. वो इस तरह की बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं ताकि उनका मुस्लिम वोट बैंक खिसक न जाए. अगर उन्हें इस बारे में पता था तो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए खुदाई क्यों नहीं करवाई?… समाजवादी पार्टी को सिर्फ़ मुसलमानों का वोट चाहिए, वो कोई काम नहीं करते और यहां (एनडीए) वो वोट भी नहीं मांग रहे और काम भी कर रहे हैं.”

30 Dec 2024 | 11:29 am

एक पूर्व प्रधानमंत्री का नाम बताएं जिनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर हुआ हो- पवन खेड़ा

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “… एक पूर्व प्रधानमंत्री का नाम बताएं जिनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर हुआ हो। क्या इस तरह का व्यवहार सिख समुदाय के खिलाफ है, या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ है, या कांग्रेस के खिलाफ है, हम नहीं जानते…”

30 Dec 2024 | 11:09 am

जांजगीर- खड़े ट्रेलर से टकराई बस

जांजगीर-
खड़े ट्रेलर से टकराई बस
6 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
बस के केबिन में फंसा रहा 1 यात्री
JCB की मदद से निकाला गया बाहर
बिलासपुर से कोरबा जा रही थी बस
बलौदा के डोंगरी गांव की घटना

30 Dec 2024 | 11:09 am

ग्वालियर- कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

ग्वालियर-
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या
मानसिक रूप से कमजोर युवक ने की हत्या
परिवार वालों ने जंजीर से बांधकर खेत में रखा था
जंजीर तोड़कर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था घर
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया
करहिया थाना क्षेत्र के करहिया गांव की घटना

30 Dec 2024 | 10:40 am

सौरभ शर्मा मामलें में लोकायुक्त और ED के बाद अब आईटी भी एंट्री

भोपाल-

सौरभ शर्मा मामलें में लोकायुक्त और ED के बाद अब आईटी भी एंट्री

सौरभ की माँ को आईटी ने भेजा नोटिस…

मांगी जानकारी

फरार सौरभ को आज जारी हो सकता है लोकायुक्त का तीसरा नोटिस

तीसरे नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुआ सौरभ तो जारी होगा अरेस्ट वारंट

30 Dec 2024 | 10:40 am

जबलपुर- मवेशियों से भरा ट्रक सड़क किनारे फंसा

जबलपुर-
मवेशियों से भरा ट्रक सड़क किनारे फंसा
चेकिंग के डर से वापस लौटने का कर रहे थे प्रयास
ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरे थे 38 मवेशी
8 मवेशियों की हो चुकी थी मौत
कटंगी थाना क्षेत्र की घटना
बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर
जांच में जुटी पुलिस

30 Dec 2024 | 10:40 am

जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान

रायपुर-

जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान

कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला नेतृत्व को , महिला सशक्तिकरण के काम को लगातार आगे बढ़ाया है ,

आने वाले समय में संगठन का दायित्व तय किया जाना है ,

जिला अध्यक्ष हो , प्रदेश पदाधिकारी और जिले के पदाधिकारी की नियुक्ति हो इन सब में निश्चित रूप से महिलाओं की सम्मानजनक भागीदारी पार्टी तय करेंगी ,

B.ed प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के आंदोलन को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि

सरकार के संज्ञान में उनकी बातें हैं , उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो सरकार इसकी कोशिश करेगी ,

30 Dec 2024 | 10:39 am

राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करनें वाली करतूत

राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करनें वाली करतूत…युवक ने बेज़ुबान की करी बेरहमी से हत्या….गोकुल नगर स्थित बकरी बाड़े में घुसकर युवक नें बकरी की कर दी हत्या….बकरी के सिर पर ईट पत्थर से वार करने के बाद गला दबाकर उतारा मौत के घाट….युवक की करतूत cctv कैमरे में हुई कैद….टिकरापारा थाना में दर्ज हुई शिकायत…

30 Dec 2024 | 10:15 am

मुरैना – पुलिस ने बदमाश का निकाला जुलूस

मुरैना –
पुलिस ने बदमाश का निकाला जुलूस
बदमाश पर दर्ज है कई मामले
फायरिंग,लूट,हफ्ता वसूली की घटना में था शामिल
पोरसा थाना क्षेत्र की घटना

30 Dec 2024 | 10:15 am

जबलपुर- बेमौसम बारिश से नुकसान का आंकलन आया सामने

जबलपुर- बेमौसम बारिश से नुकसान का आंकलन आया सामने

मटर और चने की फसलों को पहुंचा नुकसान

खरीदी केंद्रों में रखी 9300 टन धान हुई गीली

लापरवाही बरतने वाली समितियों पर कार्यवाई करेगा जिला प्रशासन

खरीदी समितियों से होगी धान में नुकसान की वसूली

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने FAQ धान बेचने वाले किसानों को पूरे भुगतान का दिया निर्देश

30 Dec 2024 | 10:11 am

राजधानी में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई

भोपाल-

राजधानी में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई

अल्पना टॉकीज इलाके की 50 दुकानें तोड़ने की कार्रवाई

मेट्रो प्रोजेक्ट में अड़चन बन रही थी दुकानें

हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात

दी जा रही समझाइश

30 Dec 2024 | 9:01 am

कार के अंदर मिली युवक की सड़ी-गली लाश

बालाघाट- कार के अंदर मिली युवक की सड़ी-गली लाश
3 दिन से लापता युवक की लाश मिली
जंगल में संदिग्ध अवस्था में दिखी थी कार
कार से बदबू आने के बाद ग्रामीणों दी पुलिस को सूचना
भरवेली थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के जंगल की घटना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm