Train Cancelled News Today: होली पर कैसे पहुंचेंगे घर?.. त्यौहारी सीजन में SECR ने रद्द की ये गाड़ियां, रायपुर से रायगढ़ तक दिखेगा असर
Train Cancelled News Today Chhattisgarh: होली से पहले SECR ने रायपुर-रायगढ़ रूट की कई मेमू ट्रेनें रद्द कीं, सिग्नलिंग कार्य बना कारण।
Train Cancelled News Today Chhattisgarh || Image- File Photo IBC24 News
- होली से पहले कई ट्रेनें रद्द
- सिग्नलिंग कार्य के कारण ब्लॉक
- रायपुर से रायगढ़ रूट प्रभावित
बिलासपुर: रंगों के पर्व होली को अब कुछ ही दिन बाकी है लेकिन रेलवे के फैसले ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रेल विभाग ने इस पीक सीजन में अपनी कई लोकल गाड़ियों को रद्द किये जाने की जानकारी दी है। (Train Cancelled News Today) जाहिर है इससे रायपुर से लेकर रायगर तक के लोगों को सड़क मार्ग या निजी वाहन से घर पहुंचना पड़ेगा। रेलवे ने इसके पीछे तकनीकी कारणों को वजह बताया है।
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य को बताई वजह
रेलवे की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले रायगढ़-किरोड़ीमल नगर, रोबर्टसन-खरसिया, सक्ती-बाराद्वार सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस कार्य के कारण इन रूटों से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान कई ट्रेनों को रद्द तथा कुछ को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा।
ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
रद्द होने वाली गाड़ियों में 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026), 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026), 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (1 मार्च 2026) तथा 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (28 फरवरी 2026) शामिल हैं। (Train Cancelled News Today) रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
कब बहाल होगा रेल का संचालन?
इसके अलावा 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। वहीं 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को बिलासपुर से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।

Facebook


