UP Employee Salary Before Holi : जेब भरने के लिए हो जाइए तैयार! होली से पहले सैलरी और छुट्टियों का डबल धमाका, CM ने कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सिंगापुर और जापान की चार दिवसीय सफल यात्रा से लौटने के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

UP Employee Salary Before Holi : जेब भरने के लिए हो जाइए तैयार! होली से पहले सैलरी और छुट्टियों का डबल धमाका, CM ने कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान

UP Employee Salary Before Holi / Image Soure : IBC24 / FILE

Modified Date: February 27, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: February 27, 2026 4:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होली से पहले सभी सरकारी, संविदा और स्वच्छता कर्मचारियों का वेतन जारी करने का निर्देश।
  • 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित, 3 मार्च को अवकाश
  • विदेश यात्रा के दौरान 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

लखनऊ :UP Employee Salary Before Holi  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर और जापान की अपनी चार दिवसीय सफल यात्रा से लौटते ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को कड़ा निर्देश दिया है कि होली के त्योहार से पहले राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन हर हाल में जारी कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वेतन भुगतान के साथ कार्यदिवस और छुट्टियों में भी बदलाव

मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का लाभ न केवल नियमित कर्मचारियों को, बल्कि संविदा (Contractual) और अनुबंधित कर्मचारियों सहित स्वच्छता कर्मियों को भी मिलेगा। Yogi Adityanath News वेतन भुगतान के साथ-साथ कार्यदिवस और छुट्टियों के कैलेंडर में भी बदलाव किया गया है। आगामी 28 फरवरी 2026 को अब कार्यदिवस घोषित किया गया है, जिसके बदले कर्मचारियों को 3 मार्च को अवकाश दिया जाएगा। इस प्रकार, प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विदेश यात्रा के दौरान प्रदेश को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य को 2029-30 तक ‘एक हजार अरब डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान प्रदेश को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है, जिसमें सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विदेश यात्रा के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर होना प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.