Rajim Violence News/Image Credit: IBC24.in
Rajim Violence News: राजिम: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले के धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में भड़की सांप्रदायिक हिंसा देखते ही देखते उग्र हो गई है। दोनों पक्षों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर घर और कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का (Rajim Violence News) माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पूरे गांव में चप्पे-चप्पे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी पहुंच चुके हैं।
Rajim Violence News: वहीं अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हिंसा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा का आरोपी विवाद के बाद फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गरियाबंद एसपी ने (Rajim Violence News) आरोपी की गिरफ्तारी की जानकरी दी है।
Rajim Violence News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजिम के दुधकैयां गांव का है। यहाँ दोनों समुदाय के लोगों के बीच करीब तीन वर्ष पहले से संप्रदाय तनाव शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने गांव के शिवजी के मंदिर को तोड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर (Rajim Violence News) उसे पुलिस ने जेल में दाखिल कर दिया था।
Rajim Violence News: आज जैसे ही विशेष समुदाय का आरोपी जेल से लौटा, उसने दूसरे समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर आगजनी करते हुए कार को भी आग के हवाले कर दिया। हिंसा देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर पथरबाजी करते हुए जानलेवा हमला (Rajim Violence News) भी किया है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, राजनंदगांव, धमतरी, महासमुंद जिले से पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया।
Rajim Violence News: आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर ही जमकर लाठी व पत्थर से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने (Rajim Violence News) दुधकैयां गांव के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी गांव में मौजूद हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-