लखनऊ, 17 सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस से जुड़े मामले में निर्वाचन आयोग के फैसले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयोग के फैसले लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाले होने चाहिए।
इस मामले पर टिप्पणी करते हुए यादव ने कहा, ‘‘अगर निर्वाचन आयोग ऐसे फैसले लेता है, जिनसे लोकतांत्रिक मूल्य मजबूत होते हैं, तो इससे उसकी प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़ेगी।’’
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बस इतना पूछा जाना चाहिए कि क्या निर्वाचन आयोग को हमारे द्वारा सौंपे गए हलफनामे प्राप्त हुए थे?’’
यादव की पार्टी ने कई हलफनामे निर्वाचन आयोग को सौंपे हैं, जिनमें मतदाता सूचियों और चुनावों में कथित अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया है।
भाषा गोला पारुल
पारुल