Rajnandgaon Lok Sabha Election: भूपेश बघेल के साथ धक्का-मुक्की!.. कहा, ‘पुलिसवाले ही धमका रहे, मुझे भी रोक रहे’…

Modified Date: April 26, 2024 / 01:29 pm IST
Published Date: April 26, 2024 1:29 pm IST

राजनांदगांव: देशभर के 13 राज्यों के 88 सीटों पर मतदान जारी हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहाँ के तीन सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। इनमें से सबसे सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव क्षेत्र के मतदान केन्द्रो में मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई पड़ रही है। (Rajnandgaon Lok Sabha Election latest update) हालाँकि कुछेक मतदान केंद्रों पर मामूली हंगामे की खबर सामने आई थी लेकिन मतदान सतत जारी हैं।

इन सबके बीच राजनांदगाव के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की हैं। उन्होंने मतदान के प्रतिशत पर ख़ुशी जताते हुए खुद के जीत का दावा किया हैं। भूपेश बघेल ने यह भी दावा किया हैं कि कुछ जगहों पर पुलिस की तरफ से धमकाया जा रहा हैं जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की हैं। उन्हें बूथ में नहीं जाने दिया और मुर्दाबाद के नारें लगाए गए हैं।

Second Phase Polling Today 26th april 2024 live update

CG Lok Sabha Election 2024: छग के 3 सीटों पर मतदान शुरू.. कांग्रेस के सामने राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में BJP का किला ढहाने की चुनौती

गौरतलब हैं कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है। इस चरण में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर BSP प्रत्याशी के निधन के कारण 88 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इन सीटों पर कुल 1198 उम्मीदवार मैदान में हैं। (S Somanath Latest News) जिसमें 1097 पुरुष और 100 महिला कैंडिडेट हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर है। (Rajnandgaon Lok Sabha Election latest update) केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान जारी हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown