शह मात The Big Debate: चूक गए नरोत्तम, आशुतोष ही ‘सर्वोत्तम’! उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान होते ही बढ़ी सियासी सरगर्मी, दतिया में भाजपा ने क्यों उतारा नया चेहरा?
Datia By Election News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की तरफ से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
Datia By Election News/Image Credit: IBC24.in
- दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
- उपचुनाव के लिए भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का नाम काट दिया।
- नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने उनके समर्थकों में नाराजगी है।
Datia By Election News: भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के एक वर्ग में नाराजगी सामने आई है। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। इसी बीच जानकारी के अनुसार दतिया भाजपा के जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कई अन्य पदाधिकारी भी नाराजगी के चलते अपने पद छोड़ने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।
Datia By Election News: इस विधानसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा थी। पूरी उम्मीद थी कि, पिछले चुनाव में मिली हार के बाद नरोत्तम मिश्रा को इस उप चुनाव में टिकट देकर पार्टी विधासनसभा के लिए मौक़ा देगी, हालाँकि अब जो नाम सामने आया है वह सभी के लिए चौंकाने वाला है। वहीं पार्टी के इस फैसले से नाराज नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने भाजपा दफ्तर में नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा भी किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: सीएम के संदेश चार..संगठन को मिलेगी धार? साय के मंत्र पर विपक्ष ने कसा तंज, क्या अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है भाजपा?
- CM Yogi Adityanath Basti Visit Development Projects : ‘अब अखिलेश भी भगवा पहनकर कांवड़ यात्रा का इंतजार कर रहे हैं…’ CM योगी का बड़ा तंज, सपा से माफी मांगने की कही बात
- AICC Member Ashok Singh Resigns: चुनाव से पहले UP में कांग्रेस को तगड़ा झटका.. इस AICC मेंबर ने छोड़ा ‘हाथ का साथ’.. राहुल गांधी को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान

Facebook


