Sakti Crime News: छात्र की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी को किया गिरफ्तार, युवक ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
Sakti Crime News: सक्ती जिले में छात्र की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Palghar Crime News/Image Source- IBC24 Archive
- सक्ती में छात्र की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम।
- आरोपी ने छात्र को पैसों का लालच देकर बुलाया था घर।
Sakti Crime News: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां छात्र की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत जांच में पता चला है कि, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने छात्र का गला दबाकर उसकी हत्या की थी और उसके बाद शव को खेत में दफ़न में कर दिया था।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के छात्र कपिल कुमार केवट का शव खेत में दफन मिला था। (Sakti Crime News) पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
सक्ती: 9वीं के छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार https://t.co/mEcbTQ4gNh
— IBC24 News (@IBC24News) July 12, 2026
Sakti Crime News: जानकारी के अनुसार, मृतक कपिल कुमार केवट गांव के शासकीय स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। आज सक्ती पुलिस ने उसकी तलाश के दौरान खेत से शव बरामद किया। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र को अपने साथ ले गया था, फिर हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। हालांकि, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jio Affordable Plans: Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! कम पैसों में अनलिमिटेड कॉलिंग, ये किफायती प्लान SIM एक्टिव रखने वालों के लिए है बेहद कारगार
- Narottam Mishra Delhi Visit: टिकट कटने के बाद दिल्ली पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बदले सुर, कहा- मुझमें ही होगी कोई कमी
- Team India For England-Zimbabwe: इन दो घातक गेंदबाजों की हुई टीम इंडिया में एंट्री, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती की इंजरी पर आया ये अपडेट

Facebook


