Team India For England-Zimbabwe: इन दो घातक गेंदबाजों की हुई टीम इंडिया में एंट्री, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती की इंजरी पर आया ये अपडेट
Team India For England-Zimbabwe: गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण क्रमश: वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे टूर से बाहर हो गए।
Team India For England-Zimbabwe/Image Credit: BCCI X Handle
- इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़े झटके लगे हैं।
- तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे टूर से बाहर हो गए।
- भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया।
Team India For England-Zimbabwe: नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़े झटके लगे हैं। दरअसल, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण क्रमश: ओडीआई सीरीज और जिम्बाब्वे टूर से बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया।
हर्षित की जगह प्रिंस और वरुण की जगह बिश्नोई को मिला मौका
सामने आई जानकारी के अनुसार, हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती की जगह लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 टीम का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि, हर्षित को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20I मुकाबले के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई थी। (Team India For England-Zimbabwe) इसके बाद उनके स्कैन कराए गए, जिसमें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी का पता चला। वह आगे की जांच और रिहैब के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) जाएंगे। हर्षित का बाहर होना वनडे सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए झटका माना जा रहा है।
वहीं वरुण चक्रवर्ती को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। MRI स्कैन में उनकी चोट हर्षित राणा से ज्यादा गंभीर पाई गई। वरुण को ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद वरुण को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वह भी इलाज और रिहैब के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।
🚨 News 🚨
Prince Yadav and Ravi Bishnoi named as replacements for injured Harshit Rana and Varun Chakaravarthy in #TeamIndia‘s squads for #ENGvIND ODIs and #ZIMvIND T20Is, respectively.
More details 🔽https://t.co/xOPGYDaugn
— BCCI (@BCCI) July 12, 2026
भारतीय स्पिन गेंदबाजी को मिलेगी मजबूती
Team India For England-Zimbabwe: ऐसा माना जा रहा है कि, जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवि बिश्नोई की वापसी से भारतीय स्पिन गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। श्रेयस अय्यर जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
Team India For England-Zimbabwe: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- iPhone Air Price Drops: महंगा iPhone Air अब हुआ बजट में! छप्परफाड़ डिस्काउंट ने उड़ाए होश, ऑफर खत्म होने से पहले जान लें कीमत
- Instagram Reels Without Touching: बार-बार स्क्रीन छूने की झंझट खत्म! Instagram की ये छिपी सेटिंग ऑन करते ही Reels चलेंगी अपने आप
- iPhone Air Price Drops: महंगा iPhone Air अब हुआ बजट में! छप्परफाड़ डिस्काउंट ने उड़ाए होश, ऑफर खत्म होने से पहले जान लें कीमत

Facebook


