Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,Santosh Pandey letter to JP Nadda/Image: AI
कवर्धा। Santosh Pandey letter to JP Nadda: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की मान्यता की मांग को लेकर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय (MP Santosh Pandey) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (Union Health Minister J.P. Nadda) को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र लिखकर नेशनल मेडिकल कमीशन के फैसले पर पुनर्विचार कराने की मांग की है।
सांसद का कहना है कि केंद्र सरकार मेडिकल कॉलेज को पहले ही मंजूरी दे चुकी है, राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिए राशि भी स्वीकृत कर दी है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बावजूद इसके एनएमसी ने अधोसंरचना संबंधी कारणों का हवाला देकर मान्यता देने से इनकार कर दिया। (NMC Approval Medical College)
सांसद ने पत्र में दावा किया है कि आयुष भवन, उद्योग भवन और जिला अस्पताल की उपलब्ध सुविधाओं के सहारे कॉलेज का संचालन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप कर कबीरधाम के मेडिकल कॉलेज को जल्द मान्यता दिलाने की मांग की है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मामले में क्या फैसला लेते है।