(Gold Rate 19 June 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate 19 June 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 19 जून की सुबह अधिकांश शहरों में गोल्ड रेट और नीचे पहुंच गए। 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 18 कैरेट सोना घटकर करीब 1,12,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं एक दिन पहले 99.9% शुद्ध सोना 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरा था।
| वजन (ग्राम) | 24K सोना (₹) | 22K सोना (₹) | 18K सोना (₹) |
| 1 ग्राम | ₹14,965 (-₹1) | ₹13,719 (-₹1) | ₹11,227 (-₹1) |
| 8 ग्राम | ₹1,19,720 (-₹8) | ₹1,09,752 (-₹8) | ₹89,816 (-₹8) |
| 10 ग्राम | ₹1,49,650 (-₹10) | ₹1,37,190 (-₹10) | ₹1,12,270 (-₹10) |
| 100 ग्राम | ₹14,96,500 (-₹100) | ₹13,71,900 (-₹100) | ₹11,22,700 (-₹100) |
सोने की कीमतों पर घरेलू शेयर बाजार की मजबूती और डॉलर के मुकाबले रुपये की ताकत का असर दिखा है। रुपये के मजबूत होने से आयात सस्ता होता है। जिससे सोने के दाम नीचे आते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना भी 4,266.47 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे भी घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 19 जून 2026 | ₹ 14,965 | -1 | ₹ 13,719 | -1 |
| 18 जून 2026 | ₹ 14,966 | -159 | ₹ 13,720 | -145 |
| 17 जून 2026 | ₹ 15,125 | -27 | ₹ 13,865 | -25 |
| 16 जून 2026 | ₹ 15,152 | -16 | ₹ 13,890 | -15 |
| 15 जून 2026 | ₹ 15,168 | 245 | ₹ 13,905 | 225 |
| 14 जून 2026 | ₹ 14,923 | 0 | ₹ 13,680 | 0 |
| 13 जून 2026 | ₹ 14,923 | 341 | ₹ 13,680 | 45 |
| 12 जून 2026 | ₹ 14,582 | 3 | ₹ 13,635 | 270 |
| 11 जून 2026 | ₹ 14,579 | -213 | ₹ 13,365 | -195 |
| 10 जून 2026 | ₹ 14,792 | -539 | ₹ 13,560 | -495 |
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों के बाद संकेत मिले हैं कि यदि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत रहती है तो 2026 में ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी हो सकती है। ब्याज दर बढ़ने की संभावना सोने के लिए नकारात्मक मानी जाती है क्योंकि इससे निवेशक सोने की बजाय अन्य निवेश विकल्पों की ओर जाते हैं। फिलहाल फेड ने दरों को 3.5% से 3.75% के बीच स्थिर रखा है।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,12,270 रुपये, 22 कैरेट 1,37,190 रुपये और 24 कैरेट 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर जैसे शहरों में रेट थोड़े कम हैं जहां 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,120 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में सोना सबसे महंगा देखा जा रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में भी कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं।
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | 112270 | 137190 | 149650 |
| मुंबई | 112120 | 137040 | 149500 |
| अहमदाबाद | 112170 | 137090 | 149550 |
| चेन्नई | 115590 | 139490 | 152170 |
| कोलकाता | 112120 | 137040 | 149500 |
| हैदराबाद | 112120 | 137040 | 149500 |
| रायपुर | 112120 | 137040 | 149500 |
| भोपाल | 112170 | 137090 | 149550 |
| लखनऊ | 112270 | 137190 | 149650 |
| चंडीगढ़ | 112270 | 137190 | 149650 |
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 68.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू और वैश्विक दोनों कारक मिलकर सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।