Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Ads

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 56 वर्ष के हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 09:57 AM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 10:03 AM IST

Rahul Gandhi Birthday/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। इस मौके पर पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

 

कांग्रेस ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस ने राहुल गांधी को जन्मदिन (Rahul Gandhi Birthday) की बधाई देते हुए कांग्रेस ने एक्स पर लिखा – ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैंअन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है। यह उसूलों पर चलने वाली और करुणा से प्रेरित हो सकती है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल (Rahul Gandhi Birthday) को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अनसुनी आवाज़ों के लिए आपकी बेबाक लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने की परंपरा, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की भावना आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है। लोगों के साथ लगातार जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने के आपके साहस के ज़रिए, आपने हमेशा सबसे कमज़ोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की वकालत की है। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी, शक्ति और देश की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करें।

 

राहुल गांधी को भूपेश बघेल ने दी बधाई

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi Birthday) को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा- GenZ की आवाज़, देशवासियों की उम्मीद और जल-जंगल-ज़मीन के रक्षक, जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिन के मौके पर बधाई और शुभकामनाएँ। आज देश बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। संविधान पर लगातार हमला हो रहा है, मतदाताओं की बोली लग रही है, मतदाताओं को खत्म कर दिया गया है, लोकतंत्र पर हर रोज़ प्रहार हो रहा है। ऐसे में हमें गर्व है कि हमारे नेता राहुल गांधी एक “प्रतिरोध” बनाए गए हैं, डटे हैं। ईश्वर आपको शक्ति दे। देश आपके साथ खड़ा है. तानाशाही ताकतों का अंत आपके नेतृत्व में ही सुनिश्चित है। हम सब आपके सुदीर्घ, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

 

 

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी का जन्मदिन कब है?

राहुल गांधी हर साल 19 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं।

राहुल गांधी की उम्र कितनी हो गई है?

राहुल गांधी 56 वर्ष के हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को क्या शुभकामना दी?

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की संविधान के प्रति निष्ठा और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष की सराहना की।

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को किस रूप में संबोधित किया?

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को "GenZ की आवाज़, देशवासियों की उम्मीद और जल-जंगल-ज़मीन का रक्षक" बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।