CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ads

CG All Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 07:44 AM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 08:12 AM IST

CG All Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • मुंगेली में 2 अक्टूबर को सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी
  • गांधी जयंती पर जिले में Dry Day लागू रहेगा
  • उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुंगेली। Sharab Dukan Band Mungeli, Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दरअसल अगले महीने की 2 तारीख को जिले के सभी शराब दुकानों बंद (Chhattisgarh Dry Day) रहेगी। बता दें कि 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के दिन राज्य शासन द्वारा शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। इसके लिए कलेक्टर ने बकायदा आदेश भी जारी कर दिया है। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

All Sharab Dukan Band Mungeli जिले में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर 02 अक्टूबर को 01 दिन के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने 02 अक्टूबर को (All liquor shops will remain closed on October 2) 01 दिन के लिए जिले के समस्त देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2(घघ), देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल-1 (घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल-1 (घघ कम्पोजिट) की फुटकर दुकानें, सी.एस.-2(ग-अहाता), सी.एस.-2(ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल-1 (ख-अहाता), एफ.एल-1 (ख-कम्पोजिट अहाता) तथा एफ. एल. 3 होटल बार और होटल सिटी पैलेस बंद रखे जाने एवं जिले में स्थित आसवनी(डी.-1) मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा अंतर्गत एस.-1(ख), एफ.एल. 9, एफ.एल.9 (क) में मदिरा परेषण आयात-निर्यात व परिवहन पूर्णतः निषिद्ध किए जाने हेतु आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

मुंगेली में शराब दुकानें कब बंद रहेंगी?

2 अक्टूबर 2026 को सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।

2 अक्टूबर को शराब दुकानें क्यों बंद रहेंगी?

गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

क्या शराब की बिक्री और परिवहन भी बंद रहेगा?

हां, जिले में मदिरा बिक्री के साथ परिवहन और आयात-निर्यात पर भी प्रतिबंध रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने पर क्या होगा?

आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।