नागोया, 29 सितंबर (भाषा) विपिन कुमार की हार के साथ एशियाई खेलों में कुराश स्पर्धा में भारत का अभियान मंगलवार को पुरुषों के 66 किलोग्राम वर्ग में समाप्त हो गया।
अंतिम-16 के मुकाबले में 24 वर्षीय विपिन को दक्षिण कोरिया के ह्योनसू यून के हाथों 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विपिन मुकाबले में केवल एक ‘चाला’ अंक हासिल कर सके, जबकि यून ने दो ‘चाला’ अपने नाम किए। ‘चाला’ तब दिया जाता है जब खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी को जमीन पर गिराने में सफल रहता है, लेकिन उस दौरान उसके पास प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होता।
इस तरह भारत ने कुराश में एक पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया। सोमवार को पिंकी बलहारा ने महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
भाषा आनन्द
आनन्द