CG SIR Updates: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 80,000 वोटरों की जानकारी नहीं, इन लोगों का बड़ा आंकड़ा आया सामने, प्रशासन हैरान, जानिए क्या है सच
CG SIR Updates: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 80,000 वोटरों की जानकारी नहीं, इन लोगों का बड़ा आंकड़ा आया सामने, प्रशासन हैरान, जानिए क्या है सच

CG SIR Updates
- 80 हजार मतदाता फार्म जमा नहीं
- प्रशासन की चिंता बढ़ी
- मतदाता फार्म अपडेट में दिक्कत
सरगुज़ा: CG SIR Updates: छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा में एसआईआर प्रक्रिया के तहत अब तक 80 हजार फार्म जमा नहीं हो पाए हैं, जिससे जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इनमें से सबसे ज्यादा 24 हजार लोग शिफ्टेड पाए गए हैं, यानी ये लोग अब उस स्थान पर ही नहीं हैं। ऐसे में आशंका है कि इनमें से अधिकांश लोग रोज़ी-रोटी के लिए बाहर गए होंगे या फिर दूसरे राज्य से आकर छत्तीसगढ़ में रह रहे थे और अब वापस चले गए हैं।
सरगुज़ा में 80 हजार मतदाता फार्म जमा नहीं (SIR form Sarguja)
CG SIR Updates: दरअसल, सरगुज़ा में 80 हजार मतदाताओं के एसआईआर फार्म जमा न हो पाने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इनमें 18,638 मतदाता मृत हो चुके हैं, जिनका नाम वर्षों से नहीं कट सका है। इसके अलावा, 32,425 मतदाता शिफ्ट हो चुके हैं। सबसे बड़ी समस्या यह सामने आई है कि करीब 24,376 मतदाता गैरहाजिर हैं, यानी इनकी कोई जानकारी प्रशासन को नहीं मिल पा रही है। आशंका है कि ये लोग रोज़ी-रोटी की तलाश में बाहर गए होंगे।
24 हजार गैर-हाजिर और 18 हजार मृत नाम (Sarguja voter registration)
CG SIR Updates: वहीं, 4,093 मतदाता ऐसे मिले जिनके नाम दो या दो स्थानों पर दर्ज थे। प्रशासन के सामने एक बड़ा मामला यह भी आया है कि बूथ क्रमांक 104 और 105 में 44 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं जो C टाइप के हैं यानी इनके माता-पिता या रिश्तेदारों के नाम पूरे भारत में कहीं भी नहीं मिल रहे। ऐसे में सवाल उठता है कि इनके नाम आखिर कैसे दर्ज किए जाएंगे। हालांकि प्रशासन का मानना है कि बाहर देश से आकर बसने वाले लोगों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जो लोग छुटे हुए हैं उनके नाम नियम में दिए गए पात्र दस्तावेज जमा करने पर जोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अब तक कुल 80,000 मतदाता फार्म जमा नहीं हो पाए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG SIR Updates: Information of 80,000 voters is missing in Surguja
सरगुजा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm