Reported By: Roshan Soni
,Govt School Viral Video/Image Source: IBC24
सरगुजा: Govt School Viral Video: शिक्षा व्यवस्था की फिर एक बार शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। लखनपुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला जामझोर में अध्यापन कार्य छोड़कर शिक्षक नदारद रहने के कारण बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा स्कूल के स्वीपर के कंधों पर आ गया।
Govt School Viral Video: जानकारी के अनुसार, स्कूल के दो शिक्षक अपनी ड्यूटी छोड़कर अक्सर चना लेने या अन्य बहानों से स्कूल नहीं आते हैं। इसी वजह से नौनिहालों को पढ़ाने का काम स्कूल का स्वीपर कर रहा है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
Govt School Viral Video: वहीं, स्कूल के प्रधानपाठक गिरजा शंकर सिंह ने अपनी ओर से बताया कि वह बच्चों के लिए चना लेने संकुल केंद्र कटिंदा गए हुए थे। लेकिन सवाल यह है कि जब स्कूल में दो शिक्षक पोस्टेड हैं, तो दोनों स्कूल से नदारद क्यों रहे और बच्चों को पढ़ाने का काम स्वीपर पर क्यों छोड़ दिया गया। शिक्षकों की इस लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।