Reported By: Amit Khare
,Panna Diamond News: रातों-रात चमकी यहां के किसानों की किस्मत, खदान से मिला 4.70 कैरेट का नायाब हीरा, कीमत जानकर चौक जाएंगे /image: IBC24 File
पन्ना। Panna Diamond News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमक उठी है। पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके 5 साथियों को 4.70 कैरेट (4.70 Carat Diamond) का उच्च गुणवत्ता (जेम्स क्वालिटी) का नायाब हीरा प्राप्त हुआ है। इस हीरे की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।
Panna Me Heera: मिलने वाली राशि से पूरा करेंगे सपने
Panna Diamond Newsबताया जा रहा है कि बद्री पटेल और उनके साथियों ने महज 15-20 दिन पहले ही इस खदान में काम शुरू किया था। बद्री पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि भगवान की कृपा से इस दिन हीरा जरूर मिलेगा। उन्होंने हीरा कार्यालय पहुँचकर इसे आधिकारिक तौर पर जमा करा दिया है। नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से सभी भागीदार अपने सपनों को पूरा करेंगे।
परिवार में जश्न का माहौल
हीरा मिलने से किसान परिवारों में जश्न का माहौल है। बद्री पटेल का कहना है कि नीलामी से प्राप्त राशि से वे अपना नया घर बनवाएंगे, जबकि उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे अपने बच्चों की शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में इस रकम का उपयोग करेंगे। वही हीरा पार्क की अनुपम सिंह का कहना है कि हीरे को नियम अनुसार जांच उपरांत जमा कर लिया गया है। यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
अनुपम सिंह (हीरा पारखी)
बद्री पटेल (किसान)
ये भी पढ़ें