बदमाशों ने पहले युवक को मारा चाकू, फिर 45 हजार लूटकर हो गए फरार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
The miscreants first stabbed the young man, then fled after robbing 45 thousand
रायपुरः पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। इसी बीच अब एक बार फिर रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र से चाकूमार कर लूट करने की घटना सामने आई है। बदमाशों ने स्वयं सहायता समहू के कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाया है।
READ MORE : तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ जारी होगा ई.चालान, कई जगह की जा रही निगरानी, ऑनलाइन पेमेंट
जानकारी के मुताबिक ये घटना खरोरा से भंडारपुरी मार्ग का है। यहां से स्वयं सहायता समहू के कलेक्शन एजेंट देवदत्त राजपुत गुजर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश ने उनके पास से 45000 रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस हमले में देवदत्त राजपुत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इधर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Facebook


