BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG News: आपस में भिड़ी जोगी और जूदेव परिवार की दूसरी पीढ़ी, अमित के तंज पर प्रबल प्रताप का प्रहार

amit Jogi on prabal pratap singh Judev : जवाब में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने न सिर्फ उनपर तीखा हमला बोला। बल्कि पूर्वजों का सम्मान करते हुए सनातन धर्म में …

अमित के तंज पर प्रबल प्रताप का प्रहार, image source: ibc24

अमित के तंज पर प्रबल प्रताप का प्रहार, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 11 Dec 2024 | 5:07 pmModified: 11 Dec 2024 | 5:13 pm

रायपुर: amit Jogi on prabal pratap singh Judev: छत्तीसगढ़ की राजनीति में जोगी और जूदेव परिवार की अब दूसरी पीढ़ी सोशल मीडिया में आपस में भिड़ते हुए नजर आयी है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सोशल मीडिया पर आमने सामने नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच सनातन धर्म बनाम क्रिप्टो क्रिश्चियनिटी को लेकर जंग जारी है। इस मामले को लेकर बवाल इतना बढ़ गया है कि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अमित जोगी को घर वापसी तक का न्योता दे दिया है।

दरअसल, सनातन को लेकर बहस की शुरुआत अमित जोगी के लेख से हुई, जिसमें उन्होंने घर वापसी अभियान को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम सनातनी हैं और जूदेव परिवार की तरह घर वापसी अभियान की भद्दी राजनीति नहीं करते। अमित यहीं नहीं रुके, उन्होंने दिलीप सिंह जूदेव से लेकर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पर भी कई आरोप लगाए।

read more:  पटना कलेक्ट्रेट भवन के ध्वस्त किये गये डच युग के आठ स्तंभ नए परिसर में प्रदर्शित किए गए

इसके जवाब में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने न सिर्फ उनपर तीखा हमला बोला। बल्कि पूर्वजों का सम्मान करते हुए सनातन धर्म में घर वापसी करने का न्योता भी दे दिया।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव धर्मान्तरित लोगों को पुन: हिंदू धर्म में वापसी का लेकर अभियान चलाते रहें हैं, उनके नहीं रहने के बाद अब इस काम को उनके पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कर रहे हैं। प्रदेश में कई जगहों पर घर वापसी अभियान चलाकर वे हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वालों के पैर धोकर पुन: हिंदू धर्म में वापसी कराते हैं। इसी को लेकर अमित जोगी ने निशाना साधा था।

read more:  मलेशियाई युगल कोच टैन किम हर दूसरे कार्यकाल के लिए भारत लौटे

FAQ Section:

1. घर वापसी अभियान क्या है?

घर वापसी अभियान वह प्रक्रिया है जिसके तहत धर्म परिवर्तन कर चुके व्यक्तियों को फिर से हिंदू धर्म में लाने का प्रयास किया जाता है। यह अभियान खासतौर पर उन लोगों के लिए चलाया जाता है जिन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया है।

2. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का घर वापसी अभियान में क्या योगदान है?

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के बेटे हैं, उनके निधन के बाद घर वापसी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। वह धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को पुनः हिंदू धर्म में लौटने के लिए प्रेरित करते हैं और उनका स्वागत करते हैं।

3. अमित जोगी ने घर वापसी अभियान पर क्या तंज कसा था?

अमित जोगी ने अपने लेख में जूदेव परिवार के घर वापसी अभियान पर तंज कसा था, कहकर कि वे सनातन धर्म का पालन करते हैं और जूदेव परिवार की तरह इस अभियान को राजनीति का हिस्सा नहीं बनाते।

4. घर वापसी अभियान से जुड़े विवाद क्यों बढ़े हैं?

घर वापसी अभियान को लेकर विवाद तब बढ़ा जब अमित जोगी ने इस अभियान को लेकर जूदेव परिवार पर आरोप लगाए। इसके बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अमित जोगी को सनातन धर्म में वापसी का निमंत्रण दिया, जिससे सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई।

5. घर वापसी अभियान में किन जगहों पर कार्य किया गया है?

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ राज्य में कई जगहों पर घर वापसी अभियान चलाया है, जहाँ उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय 

मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: amit Jogi and prabal pratap singh Judev clash

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm