बलरामपुर दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ने की जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, ली विकास कार्यों की जानकारी

बलरामपुर दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ने की जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, ली विकास कार्यों की जानकारी

बलरामपुर दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ने की जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, ली विकास कार्यों की जानकारी
Modified Date: March 12, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: March 12, 2026 2:51 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

बलरामपुर (उप्र), 12 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने बलरामपुर प्रवास के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की एवं विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए जनपद के विकास का पूरा भरोसा दिलाया।

बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने बलरामपुर झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की मांग की एवं हनुमानगढ़ी से नहर बालागंज एवं गेलहापुर तक सड़क को चौड़ा करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने चैत नवरात्र में लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा निर्देश दिया कि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह अभी से ही सुनिश्चित कर लिया जाना चाहिए ।

प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने तुलसीपुर के आदिशक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर में देवी दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा गोशाला में गायों को गुड़ और चूरा खिलाया।

भाषा सं सलीम शोभना राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में