NEET Re-Examination Security Measure: मम्मी-पापा को भी नहीं मिलेगी कैम्पस में एंट्री.. एग्जाम हॉल की घड़ियाँ भी दिल्ली से मंगाई गई.. NEET परीक्षा के लिए सुरक्षा तैयारियों को जानकर रह जायेंगे दंग

NEET Re-Examination Security Measure: NEET-UG पुनर्परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक जांच, CCTV निगरानी और अभिभावकों के प्रवेश पर रोक।

NEET Re-Examination Security Measure: मम्मी-पापा को भी नहीं मिलेगी कैम्पस में एंट्री.. एग्जाम हॉल की घड़ियाँ भी दिल्ली से मंगाई गई.. NEET परीक्षा के लिए सुरक्षा तैयारियों को जानकर रह जायेंगे दंग

NEET Re-Examination Security Measure || Image- IBC24 News File

Modified Date: June 20, 2026 / 03:21 pm IST
Published Date: June 20, 2026 3:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NEET पुनर्परीक्षा में अभिभावकों को केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन और CCTV से निगरानी होगी।
  • जबलपुर के 23 केंद्रों पर 10,600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

जबलपुर: NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक सख्त किया गया है। (NEET Re-Examination Security Measure) पहली बार अभिभावकों को भी परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को केवल अपना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

NTA का दिल्ली कंट्रोल रूम से सीधे निगरानी

परीक्षा के दौरान चार स्तर पर सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों और जैमर से लैस किया गया है, जबकि CCTV की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए NTA का दिल्ली स्थित नियंत्रण कक्ष सीधे निगरानी करेगा।\ परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए NTA ने परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ियां भेजी हैं, ताकि समय देखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। OMR शीट भरने के लिए ब्लैक पेन भी परीक्षा कक्ष के भीतर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

जबलपुर में 23 परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी

जबलपुर में 23 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 10,600 अभ्यर्थी NEET री-एग्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इस बीच शनिवार को देशभर में परीक्षा केंद्रों पर ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं, तकनीकी संसाधनों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जांच करना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित NTA मुख्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना

देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। NTA का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

इबोला से निपटने और टीका विकसित करने के लिए अफ्रीका को अपने संसाधन लगाने होंगे: अफ्रीका सीडीसी प्रमुख

गोवा सरकार ने मच्छरों को भगाने के लिए अनधिकृत फॉगिंग पर प्रतिबंध लगाया

वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की

अनंत अंबानी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया, मोहन भागवत से मिले

पिछले डेढ साल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 शिशुओं को बेचा गया: दिल्ली पुलिस की जांच


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown