उप्र : भारत-नेपाल सीमा को अवैध रूप से पार करने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

उप्र : भारत-नेपाल सीमा को अवैध रूप से पार करने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

उप्र : भारत-नेपाल सीमा को अवैध रूप से पार करने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: March 3, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: March 3, 2026 5:01 pm IST

बलरामपुर, तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा के कोयलाबास पर जांच के दौरान एसएसबी की नौवीं बटालियन के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वह व्यक्ति खुद को नेपाल के गुलमी जिले का सुंदर .के.सी बता रहा था।

जांच के दौरान उसके पास से बरामद किए गए अधिकतर दस्तावेज फर्जी पाए गए।

कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि एसएसबी की नौवीं बटालियन के एक उप-निरीक्षक की शिकायत के आधार पर जरवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत


लेखक के बारे में