Dimple Choudhary Haryanvi Dancer : “मुझे खुदकुशी के ख्याल आ रहे हैं…” ट्रोलिंग से टूटी हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने ट्रोलिंग पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि परिवार के साथ होने के बावजूद कुछ लोगों ने उनकी प्राइवेसी में दखल दिया, जिसके चलते विवाद हुआ। लगातार हो रही आलोचना से परेशान डिंपल ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Dimple Choudhary Haryanvi Dancer : “मुझे खुदकुशी के ख्याल आ रहे हैं…” ट्रोलिंग से टूटी हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

Dimple Choudhary Haryanvi Dancer / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 21, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: June 21, 2026 1:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुईं डिंपल चौधरी
  • परिवार के साथ होने पर फोटो को लेकर हुआ था विवाद
  • डिंपल ने कहा- "मुझे बदनाम किया जा रहा है"

नई दिल्ली : मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। हाल ही में उनका कुछ लड़कों के साथ गाली-गलौज करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब डिंपल चौधरी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने रोते हुए अपनी सफाई दी है और बताया है कि इस ट्रोलिंग की वजह से उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और उन्हें आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं।

गुस्से में आकर खोया आपा

पूरे मामले का खुलासा करते हुए डिंपल चौधरी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वे अपने परिवार, भाई और बहन के साथ बाहर गई थीं। वहां कुछ लड़कों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद की। डिंपल के मना करने पर लड़कों ने बहस शुरू कर दी और उनकी प्राइवेसी में दखल दिया, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने अपना आपा खो दिया।

“मुझे बदनाम किया जा रहा है”

अपनी सफाई में डिंपल ने कहा, “वीडियो बनाया जा रहा है कि हम फोटो खिंचवाने गए और उसने फोटो नहीं दी, वह बदतमीज है। तुम्हारे अंदर थोड़ा भी दिमाग है? कोई लड़की अपने परिवार के साथ है और तुम उसे परेशान कर रहे हो। अगर तुम प्यार से कहते तो क्या मैं फोटो नहीं देती? मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती हूं। मुझे बदनाम किया जा रहा है कि मुझमें घमंड आ गया है।”

“यह दुनिया मुझे जीने नहीं दे रही”

ट्रोलिंग से परेशान डिंपल ने भावुक होते हुए कहा, “यह दुनिया मुझे जीने नहीं दे रही। क्या मैं अपने घर से बाहर भी न जाऊं? क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं खुदकुशी कर लूं? मैं बहुत कोशिश कर रही हूं कि कुछ गलत कदम न उठाऊं। मेरे दिमाग की स्थिति ठीक नहीं है। मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ती हूं, पैर पकड़ लूंगी, लेकिन मुझे बदनाम मत करो।”

 

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..