Raipur Kaidi NEET Re-Examination: सेन्ट्रल जेल रायपुर का बंदी दिला रहा NEET की परीक्षा.. इस स्कूल में मिला सेंटर, जानें देखरेख में कितने पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात

Raipur Kaidi NEET Re-Examination: रायपुर सेंट्रल जेल का बंदी देगा NEET री-एग्जाम, हाईकोर्ट आदेश पर विशेष सुरक्षा में केंद्र पहुंचाया जाएगा।

Raipur Kaidi NEET Re-Examination: सेन्ट्रल जेल रायपुर का बंदी दिला रहा NEET की परीक्षा.. इस स्कूल में मिला सेंटर, जानें देखरेख में कितने पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात

Raipur Kaidi NEET Re-Examination 2026 || Image- AI Generated file

Modified Date: June 21, 2026 / 10:38 am IST
Published Date: June 21, 2026 10:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर सेंट्रल जेल का बंदी देगा NEET-UG री-एग्जाम।
  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा की मिली अनुमति।
  • सुरक्षा में एएसआई, हवलदार और दो सिपाही रहेंगे तैनात।

रायपुर: NEET-UG 2026 के फिर से आयोजित हो रहे परीक्षा में इस बार रायपुर सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन बंदी भी शामिल होगा। कुणाल तरुणकर नामक कैदी को परीक्षा देने के लिए हाईकोर्ट बिलासपुर के आदेश के बाद अनुमति दी गई है। (Raipur Kaidi NEET Re-Examination 2026) उसका परीक्षा केंद्र रायपुर की WRS कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए उसे विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से परीक्षा केंद्र ले जाया जाएगा। सुरक्षा दल में एक एएसआई, एक हवलदार और दो सिपाही शामिल रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के 19 प्रमुख शहरों में 127 परीक्षा केंद्र

वहीं, राज्यभर में आयोजित हो रही इस पुनर्परीक्षा में 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ के 19 प्रमुख शहरों में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी रायपुर में 25 केंद्रों पर 9 हजार से अधिक छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में जनरेटर, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

परीक्षा केंद्रों पर समय और जरूरी निर्देश

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने रविवार को आयोजित NEET-UG 2026 के री एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को शुभकामनाएं दीं है। (Raipur Kaidi NEET Re-Examination 2026) एजेंसी ने अभ्यर्थियों से शांत रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि छात्रों ने इस दिन के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।

NTA के अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, ताजा फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने, ट्रैफिक की स्थिति का ध्यान रखने और किसी भी प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न लाने की सलाह दी है। परीक्षा कक्ष में आवश्यक सामग्री NTA द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

NEET-UG 2026 के री एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस परीक्षा में लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों तथा विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। (Raipur Kaidi NEET Re-Examination 2026) कई राज्यों में परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक जांच, फ्रिस्किंग और पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय खुफिया इकाइयों और साइबर टीमों को भी सक्रिय किया गया है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन और सरकार ने जताया भरोसा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पिछले NEET विवाद से छात्रों को परेशानी हुई थी, इसलिए इस बार केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि परीक्षा बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। वहीं, कई जिलों में पुलिस और प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

विभिन्न राज्यों में विशेष तैयारियां

नोएडा, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आवाजाही, मजबूत निगरानी व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। (Raipur Kaidi NEET Re-Examination 2026) प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए

पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की

बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown