CG Naxal News : सुकमा में वाहनों को लगाई आग, बीजापुर में किया चक्काजाम, सुबह से उत्पात मचा रहे नक्सली

Naxalites Creating Ruckus in CG : प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है।

CG Naxal News : सुकमा में वाहनों को लगाई आग, बीजापुर में किया चक्काजाम, सुबह से उत्पात मचा रहे नक्सली
Modified Date: December 20, 2023 / 08:46 pm IST
Published Date: December 20, 2023 8:46 pm IST

सुकमा : Naxalites Creating Ruckus in CG : प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने सुकमा के बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए यात्री बस समेत 3 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने कोंटा के इंजरम के पास 1 यात्री बस और 2 ट्राला को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना की जानकारी लगते ही जिला बल और CRPF के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Dantewada Naxalite News: हरकतों से बाज नहीं आ रहे नक्सली, चेतावनी देने के बाद अब लोडिंग वाहन में लगाई आग 

नक्सलियों ने किया चक्काजाम

Naxalites Creating Ruckus in CG : वहीं दूसरी तरफ बीजापुर में नक्सलियों ने चक्काजाम कर दिया है। नक्सलियों ने भैरमगढ़-बीजापुर के बीच बेलचर के नेशनल हाइवे पर पेड़ रखकर चक्काजाम किया है। रोड जाम होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है, जिससे कि यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही बीजापुर SP अंजनेय वार्ष्णेय ने मौके के लिए पुलिस बल को रवाना करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Ira Khan Wedding Date: आमिर खान की लाडली Ira Khan इस दिन बनेगी दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड 

लोडिंग वाहन में लगाई आग

Naxalites Creating Ruckus in CG : बता दें कि, आज दोपहर को एक बार फिर नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में लोडिंग वाहन में आग लगाई है। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली में साप्ताहिक बाजार में बैनर पोस्टर लगाया और 22 दिसंबर को भारत बंद का आव्हान किया था। वहीं, अब शाम को निर्माण कंपनी का डीजल छोड़ लौट रहे वाहन पर आग लगा दी। बता दें कि कमारगुड़ा के पास नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, यह पूरी घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र की है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.