CG Naxal Encounter: जवानों को मिली सफलता से गदगद हुए गृहमंत्री विजय शर्मा, 22 नक्सली मारे जाने पर सीधे विधानसभा से कही ये बड़ी बात
CG Naxal Encounter: जवानों को मिली सफलता से गदगद हुए गृहमंत्री विजय शर्मा, 22 नक्सली मारे जाने पर सीधे विधानसभा से कही ये बड़ी बात

CG Naxal Encounter
- 22 नक्सली ढेर
- गृहमंत्री का बयान
- मुठभेड़ जारी
कांकेर/बीजापुर: CG Naxal Encounter बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में अभियान चला रहे हैं और उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है। दूसरी ओर, माओवादी लगातार हो रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और जवानों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं। इसी बीच आज दो अलग अलग नक्सली मुठभेड़ हो गई। बीजापुर में जवानों ने 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, तो वहीं कांकेर में भी चार नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद अब गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।
CG Naxal Encounter गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर के गंगालूर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मंत्री शर्मा ने कहा कि अब तक इस मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। मंत्री शर्मा ने कहा कि मैं इसके लिए DRG के जवान और बीजापुर के सभी टीमों को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं।
Read More: ED ने नेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए; मात्र 2 मामलों में हुई दोषसिद्धि
आपको बता दें कि अब तक बीजापुर और कांकेर में हुई मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर हो चुके हैं। मुठभेड़ गंगालूर और दंतेवाड़ा के जंगलों में हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।
वहीं कांकेर- नारायणपुर बॉर्डर पर भी मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि लगातार दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। इस मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि एसपी ने की है। इस मुठभेड़ को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की बड़ी टीम यहां मौजूद है, जिससे सुरक्षा बलों को भारी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=Z5TnMVbOMSA
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए, कुल 22 नक्सली ढेर हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Vijay Sharma's big statement after 22 Naxalites were killed
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am